फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired principal cheated of Rs 42 thousand in the name of providing treatment package in Patanjali's Yogagram

Fatehabad News: पतंजलि के योगग्राम में ट्रीटमेंट पैकेज देने के नाम पर रिटायर प्रिंसिपल से 42 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Retired principal cheated of Rs 42 thousand in the name of providing treatment package in Patanjali's Yogagram
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन निवासी रिटायर कॉलेज प्रिंसिपल राजेश मेहता के साथ ठगों ने पतंजलि के योगग्राम में ट्रीटमेंट पैकेज देने के नाम पर 42 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर राजेश मेहता ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश मेहता ने बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और अपने आप को पतंजलि हरिद्वार का मैनेजर बताते हुए कहा कि क्या आप पतंजलि योगग्राम में ट्रीटमेंट लेना चाहते है। जब हां कहा तो ट्रीटमेंट को लेकर पैकेज भेजे। जिसमें से महाऋषि कॉटेज सात दिन के लिए 6000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 42,000 रुपये और डॉक्टर फीस 600 रुपये मिलाकर 42,600 रुपये गूगल पे द्वारा भेज दिए गए। ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप द्वारा उन्हें भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो भी मंगवाई गई। इसके बाद उन्हें पेमेंट की रसीद और कॉटेज नंबर पतंजलि के लेटर हेड पर हस्ताक्षर व मोहर के साथ व्हाट्सएप पर भेजा गया। इसके बाद 18 जून को पत्नी के साथ योगग्राम हरिद्वार में पहुंचे और पतंजलि के मैनेजर को दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने कहा कि आपकी और पत्नी की कोई बुकिंग यहां नहीं हुई है। ये ही दस्तावेज भी नहीं है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed