फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired Police Employees Organization staged a sit-in at the Mini Secretariat, agreed on assurances

Fatehabad News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन का लघु सचिवालय में धरना, आश्वासन पर माने

Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Retired Police Employees Organization staged a sit-in at the Mini Secretariat, agreed on assurances
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर पुलिस अ​धिकारी के ​खिलाफ नारेबाजी करते रिटायर्ड लुलिस कर्मी। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। लघु सचिवालय परिसर के बाहर वीरवार सुबह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवहार पर धरना दिया और नारेबाजी की। दोपहर बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिले।
एसपी ने मामले में समाधान का आश्वासन दिया। प्रधान रणधीर सिंह डबास ने बताया कि दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारी ने मामले को लेकर खेद प्रकट किया है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने का आश्वासन दिया है। इसके बाद एसोसिएशन सदस्यों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस विभाग से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से इन कर्मचारियों को विदाई देने के लिए पुलिस लाइन में कार्यक्रम रखा गया था। आरोप है कि वहां पर तैनात पुलिस अधिकारी ने चल रहे कार्यक्रम को बीच रुकवा दिया और एसोसिएशन के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार को हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर पार्क में धरना दिया। प्रकरण के मामले में सेवानिवृत कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया और पूरे मामले से अवगत करवाया।

प्रधान रणबीर डबास ने बताया कि लाइन अफसर गुलबीर को एसपी कार्यालय में बुलाया गया और उसने गलती के लिए खेद प्रकट किया। जिसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना खत्म करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed