{"_id":"671912099a05ca5cc1089bfc","slug":"result-of-ulas-program-released-5309-illiterate-people-passed-101-year-old-chambaram-also-gave-the-exam-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124101-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उल्लास कार्यक्रम का परिणाम जारी, 5309 निरक्षर हुए पास, 101 साल के चंबाराम ने भी दी थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उल्लास कार्यक्रम का परिणाम जारी, 5309 निरक्षर हुए पास, 101 साल के चंबाराम ने भी दी थी परीक्षा
Wed, 23 Oct 2024 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में उल्लास कार्यक्रम के तहत परीक्षा देती हुई महिलाएं
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने उल्लास कार्यक्रम के तहत शिक्षार्थियों की सितंबर माह में ली गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिले में 5326 ने परीक्षा दी थी। इसमें 5309 शिक्षार्थी पास हुए है और 17 फेल हो गए है। हालांकि जिले में सर्वे के दौरान 9061 निरक्षर मिले थे।
जारी हुए परिणाम के अनुसार 3870 महिलाओं और 1516 पुरूषों ने परीक्षा पास की है। 101 साल के गांव अहलीसदर निवासी चंबाराम ने भी परीक्षा दी थी, जो कि पास हो गए है। शिक्षा विभाग अब इन्हें कक्षा तीसरी का सिलेबस करवाएगा। इस दौरान इन्हें जोड़ना-घटना, गुणा-भाग, पढऩा आदि सिखाया जाएगा। मार्च माह में विभाग परीक्षा लेगा। पहले प्रारंभिक सिलेबस करवाया गया था और इसी के तहत नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूल ने परीक्षा ली और उत्तीर्ण करने वालों को प्रमाण पत्र जारी होगा।
जिले में सर्वे के दौरान ये मिले हैं निरक्षर
खंड निरक्षर मिले
भट्टूकलां 1554
भूना 1751
फतेहाबाद 1443
जाखल 896
रतिया 1591
टोहाना 1826
शिक्षा विभाग ढूंढेगा नए निरक्षर
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो अब दोबारा से सर्वे किया जाएगा और अलग-अलग संस्थाओं को भी साथ जोड़ा जाएगा। ये संस्थाएं भी निरक्षर ढूंढेगी। जो भी निरक्षर मिलेगा उसे पढ़ाने के लिए स्वयं सेवी शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। इन्हें पढ़ाने के लिए परिवार के सदस्य जो पांचवीं कक्षा से ज्यादा पढ़े है उनकी जिम्मेदारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से उल्लास कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले सर्वे में मिले शिक्षार्थियों की परीक्षा ली गई थी। जो पास हो गए है उन्हें अब तीसरी कक्षा का सिलेबस करवाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य ये है कि कोई भी निरक्षर न रहे।
- पवन सागर, जिला समन्वयक, उल्लास कार्यक्रम।