फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Result of each round of counting will be marked on the board: Rahul

मतगणना के प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर किया जाएगा अंकित : राहुल

Thu, 30 May 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Result of each round of counting will be marked on the board: Rahul
डीपीआरसी हाॅल में मतगणना कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते जिला परिषद  सीईओ सुरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य को लेकर सभी मतगणना कर्मचारियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण शिविर डीपीआरसी हॉल में आयोजित किया गया। शिविर में सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कर्मियों को मतगणना से संबंधित बारीकियों को समझाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल ने बताया कि मतगणना के प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा।
उपायुक्त राहुल ने कहा कि चार जून को सुबह आठ बजे भोडिया खेड़ा के राजकीय महिला कॉलेज में मतगणना शुरू होगी। संबंधित एआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना करवाएंगे। प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर एक चार्ट लगाया जाएगा, जिस पर राउंड के हिसाब से आने वाली ईवीएम को दर्शाया जाएगा, ताकि काउंटिंग एजेंट को पता चलता रहे कि अब किस बूथ की कौन सी मशीन गणना के लिए आने वाली है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने वाले कर्मचारी इस कार्य में पूर्णरूप से कुशल होंगे। ईवीएम केवल उसके निर्धारित किए टेबल पर ही भेजी जाएगी। इसी प्रकार से मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील करके वापस स्ट्रांग रूम में ही उसी समय साथ-साथ जमा की जाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल ने बताया कि मतगणना कार्य के दौरान काउंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा, जिसे चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार पास जारी किया जाएगा। बिना अनुमति के कोई भी किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं कर सकेगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि मतों की गणना में किसी स्तर पर कोई चूक न हो। पहले राउंड का परिणाम क्लियर होने के बाद ही दूसरे राउंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रत्येक राउंड का परिणाम संबंधित विधानसभा का एआरओ ही घोषित करेगा। काउंटिंग टीमों में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑर्ब्जवर भी शामिल हैं। सभी पार्टियों के काउंटिंग एजेंट को काउंटिंग हॉल में कागज व पेंसिल दिए जाएंगे। बाहर से कोई चीज लाने की अनुमति नहीं होगी। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को अपने साथ मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी व्यक्ति को मतगणना के दौरान ईवीएम की वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। इस मौके पर अंडर ट्रेनी आईएएस आकाश, चुनाव नायब तहसीलदार राजकुमार सिहाग सहित मास्टर ट्रेनर व मतगणना में नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed