फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Responsibility of District President given to a close aide of MP, challenge to strengthen the organization amidst factionalism

Fatehabad News: सांसद के करीबी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, गुटबाजी के बीच संगठन मजबूत करना चुनौती

Wed, 13 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of District President given to a close aide of MP, challenge to strengthen the organization amidst factionalism
अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
फतेहाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंद शर्मा सांसद कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते हैं। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षक ने जब बैठकें लेनी शुरू कीं तो अरविंद शर्मा के नाम पर कयास लगने शुरू हो गए थे और मंगलवार रात को जारी हुई सूची के बाद इस पर मुहर भी लग गई है।
विज्ञापन

हालांकि अरविंद शर्मा को जिले में संगठन को मजबूत करना चुनौती रहेगा। यहां पर हुडा और सैलजा गुट हावी है। जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेसी विधायक है। दो सैलजा खेमे तो एक हुडा खेमे के माने जाते हैं। जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर 58 आवेदन पर्यवेक्षक के पास आए थे। तीनों विधानसभा में बैठकों के बाद पैनल तैयार किया गया था।
विज्ञापन

-
18 साल की उम्र से पार्टी से जुड़े
अरविंद शर्मा ने 18 वर्ष की आयु में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1979 में वे कांग्रेस के स्टूडेंट यूनियन के प्रेजिडेंट बने थे। 1977 से 1997 तक वे एनएसयूआई के प्रेजिडेंट रहे। 1986 से 1987 तक यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान रहे। 1991 से 2000 तक वे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। वर्ष 2000 से अब तक वे कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2009, 2014-2019 में उन्हें जिला चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी भी पार्टी हाई कमान की ओर से सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत है। जिले में कोई गुटबाजी नहीं है। लोकसभा चुनाव में यह स्पष्ट दिखाई दिया था। आगे भी उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस को और अधिक मजबूती देने का काम करेंगे।
अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed