फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Residents of the city's smallest Ward 3 are waiting for development works

Fatehabad News: जाखल नपा के सबसे छोटे वार्ड तीन के निवासी कर रहे विकास कार्यों का इंतजार

Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Residents of the city's smallest Ward 3 are waiting for development works
जाखल के वार्ड नंबर तीन में गलियों का निर्माण न होने के चलते सीवरेज के चैंबर बने समस्या संवाद
जाखल। शहर के सबसे छोटा वार्ड 3 में दूषित जल निकासी के लिए सीवर लाइन और स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन ही डाली गई है। परंतु कई गलियां अभी कच्ची हैं। 340 मतदाता वाले इस वार्ड की सबसे खास बात यह है कि यहां पर 10 से अधिक उद्योग हैं, उसके बाद यहां के लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


साल 2017 में नगरपालिका के गठन होने के बाद से अबकी बार प्रधान पद का सीधा चुनाव होगा। वार्ड 5 को काटकर वार्ड 3 बनाया गया है।यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए है। 340 वोट वाले वार्ड में 181 पुरुष तथा 159 महिला मतदाता हैं। वार्ड में नंद काॅलोनी और एक गली मास्टर काॅलोनी की जुड़ी हुई है। इस वार्ड में 10 से अधिक उद्याेग हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका के गठन होने के बाद से यहां गलियां बनाना भूल गया है। यहां गलियों में सीवर के लिए बनाए गए चैंबर जमीन से काफी ऊंचे हैं। इससे वार्ड में आवागमन के दौरान चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गली कच्ची होने के कारण बारिश के दिनों में तो गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और फिसलन से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। वहीं गलियों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हैं। जिससे रात होते ही अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------



वार्ड की यह है सीमा

वार्ड तीन की सीमा हरियाणा, पंजाब को जोड़ने वाले बलरां रोड से शुरू होकर कडेल बैरियर से लेकर पंजाब की सीमा के साथ-साथ वापिस शहर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक तक है।

----------------



वार्ड में है शनिदेव मंदिर

वार्ड में शहर का सबसे प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर स्थित है। यह मंदिर वार्ड की नंद काॅलोनी में बना है। यह मंदिर करीब 17 वर्ष पहले बनाया गया था। इस मंदिर की खासियत यहां का नर्मदेश्वर शिवलिंग है। इसके अलावा वार्ड में शहर का निजी डीएवी स्कूल भी बना है।



---

वार्ड 5 से वार्ड 3 को बनाया गया है। वार्ड में कुछ गलियों का निर्माण अभी भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में इस बार चुने जाने वाले प्रत्याशी से सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद है। वार्ड में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने को लेकर काफी रोष है।


-जीवन शर्मा, निवासी वार्ड 3



------

वार्ड में गलियों के निर्माण कार्य के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी हैं। सफाई कर्मचारी यहां कभी-कभी आते हैं, जिससे लोगों में काफी रोष है। ऐसे में इस बार ऐसे प्रत्याशी को चुना जाएगा जो वार्ड में विकास कार्य करवा सके।

-बंसीलाल गोयल, निवासी वार्ड 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed