फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Residents of Mehuwala's Dhani have been left parched for a year due to the standoff between the Gram Panchayat and the Public Health Department

Fatehabad News: ग्राम पंचायत और जनस्वास्थ्य विभाग के बीच एक साल से मेहूवाला के ढाणीवासी प्यासे

Mon, 06 Jul 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Residents of Mehuwala's Dhani have been left parched for a year due to the standoff between the Gram Panchayat and the Public Health Department
गांव मेहूवाला के जलघर से ढा​णियों में पानी का टैंकर लेकर जाते संचालक। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला की ढाणी वासी पिछले एक साल से पेयजल किल्लत से जूझ रहे है। जलघर से पानी न मिलने से परेशान करीब 300 ढाणी वासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण चंडीगढ़ मुख्यालय में विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पंचायत विभाग की आपसी खींचतान के कारण उन्हें पेयजल लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेहूवाला की ढाणियों में रहने वाले परिवारों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ढाणियों में पेयजल की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। ढाणी वासी पेयजल के बिल की राशि जमा करवा रहे हैं। क्षेत्र का भूमिगत जल खारा और दूषित है जो पीने योग्य नहीं है। इस पानी के सेवन से पशुओं और इंसानों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। पिछले एक साल से जलघर से सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीण महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

--------
जनस्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत के बीच फंसा पेंच
गांव मेहूवाला की ढाणियों में पेयजल संकट के पीछे जनस्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत की खींचतान मुख्य वजह बनी हुई है। दरअसल, गांव की ढाणियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर पाइपलाइन डाली थी। अब इस पाइपलाइन में तकनीकी खराबी और लीकेज आ चुकी है। इसको लेकर विभाग का कहना है कि यह पाइपलाइन उनके द्वारा नहीं बिछाई गई थी इसलिए वे इसकी मरम्मत नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जनस्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए और पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर जलघर से सप्लाई शुरू करनी चाहिए। ग्रामीण कब तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति पूरी करेंगे।
- मुकेश कड़वासरा, ग्रामीण।
---------
मैंने अपनी ढाणी के लिए खुद की पाइपलाइन डाल रखी है। इसके बावजूद भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके लिए चंडीगढ़ शिकायत दी गई है, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं हो सका है।
- विजेंद्र सिंह, ग्रामीण।
---------
मेरी ढाणी में पिछले एक साल से नहरी पेयजल की आपूर्ति नहीं आ रही है। पिछले एक साल से 1000 रुपये प्रति टैंकर की दर से पानी मंगवा रहा हूं। जनस्वास्थ्य विभाग को जल्द इसका समाधान निकालना चाहिए।
- सुरेश कुमार, ग्रामीण।
---------
मेरी ढाणी में नहरी जल की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। जमीन का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग है कि पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जाए।
- अनिल कुमार, ग्रामीण।
:: गांव मेहूवाला की ढाणियों में ग्राम पंचायत की ओर से पाइपलाइन डाली गई थी जिसमें कई जगह लीकेज हो चुकी है। जनस्वास्थ्य विभाग जलघर से पेयजल की आपूर्ति सुचारू तौर पर दे रहा है। ग्राम पंचायत की पाइपलाइन ठीक करवाने की जिम्मेवारी हमारी नहीं हैं।

- मंदीप ओला, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, भट्टू कलां।
----------
:: गांव मेहूवाला की ढाणियों के लिए सरवरपुर रोड के पास पंचायती भूमि में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बनने के बाद ढाणियों में पेयजल की किल्लत दूर होगी। जब तक बूस्टिंग स्टेशन नहीं बनता है तब तक ग्रामीण ग्राम पंचायत के साथ मिलकर पाइपलाइन ठीक करवाने में सहयोग करें।
- उषा रानी, सरपंच, गांव मेहूवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed