फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Residents object to the license for a beer bar in New Gupta Colony

Fatehabad News: न्यू गुप्ता कॉलोनी में बीयर बार के लाइसेंस पर विरोध, कॉलोनीवासियों ने जताई आपत्ति

Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Residents object to the license for a beer bar in New Gupta Colony
प्रभाकर कॉलोनी में आबकारी विभाग के अ​धिका​रियों को मांग पत्र देते हुए  संवाद
टोहाना। न्यू गुप्ता कॉलोनी के मेन रास्ते पर बीयर बार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसका कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया है। आवासीय कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान पवन गिरधर के नेतृत्व में सोमवार को आबकारी और कराधान विभाग की टीम को ज्ञापन सौंपकर लाइसेंस को मंजूरी न देने की मांग की है।
विज्ञापन

न्यू गुप्ता कॉलोनी स्थित जन्नत कैफे एंड रेस्टोरेंट के संचालक ने यहां बीयर बार का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। रेस्टोरेंट को अब बीयर बार में बदलने की योजना है। इस पर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम इंस्पेक्टर सोहन कुमार के नेतृत्व में टीम सर्वे करने पहुंची। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई और अधिकारियों को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह रिहायशी कॉलोनी का मुख्य रास्ता है, जहां कोचिंग सेंटर, आईलेट्स सेंटर, जिम और अस्पताल स्थित हैं। यहां विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों का लगातार आना-जाना रहता है। अगर रेस्टोरेंट को बीयर बार बनाने का लाइसेंस मिल गया, तो यह क्षेत्र असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके खुलने से महिलाओं और विद्यार्थियों को यहां से गुजरने में परेशानी हो सकती है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस प्रकार के स्थान का होना अनैतिक और कानून के खिलाफ है। इंस्पेक्टर सोहन कुमार ने कहा कि विभाग को मिले आवेदन के सभी मापदंडों की जांच की जाएगी, लेकिन कॉलोनीवासियों की आपत्तियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed