फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rescue team reached Jakhal on fear of wild animal

Fatehabad News: जंगली जानवर की आशंका पर जाखल पहुंची रेस्क्यू टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Rescue team reached Jakhal on fear of wild animal
जाखल में सीसीटीवी फुटेज में जंगली जानवर को देखते कर्मचारी।
जाखल। जाखल के वार्ड नंबर एक में सीसीटीवी फुटेज में जंगली जानवर दिखने के बाद सोमवार को वन्य जीव रक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम जाखल पहुंची। टीम के सदस्यों के पहले सीसीटीवी फुटेज देखी, इसके बाद जानवर के पंजे के निशानों का भी सूक्ष्मता से अध्ययन किया।
विज्ञापन

वन्य जीव रक्षक सुरेश भांभू के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले जाखल के उन घरों की सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें जंगली जानवर की छवि कैद हुई थी। इसके बाद वन्य जीव रक्षक के साथ आई टीम ने पंजे के निशानों के आधार पर जानवर की प्रजाति जानने का प्रयास किया। गौरतलब है कि 24 फरवरी की रात को जाखल मंडी के वार्ड नंबर 1 में देर रात लगभग साढ़े दस बजे जंगली जानवर कुत्तों व गायों पर हमला करते हुए सीसीटीवी में नजर आया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फतेहाबाद से जाखल पहुंचे वन्य जीव रक्षक सुरेश भांभू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आवाज व जानवर की छवि का सूक्ष्मता से आंकलन करके जानवर की प्रजाति का पता लगाने का प्रयास किया गया है। उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया गया है। अभी तक जानवर की प्रजाति का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed