फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   republic day program, mla babli, bjp state chief barala, fatehabad

बराला खुद को बड़ा मानते हैं, बड़ा तो रावण भी स्वयं को मानता था : विधायक बबली

Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
republic day program, mla babli, bjp state chief barala, fatehabad
गणतंत्र दिवस पर रामभवन में तिरंगा फहराते विधायक देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर फिर से हमला बोला है। 26 जनवरी को सीनियर सिटीजन परिषद की ओर से रामभवन परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें एक लाख से अधिक वोट देकर विधानसभा में भेजने का काम किया है। बराला पर निशाना साधते हुए विधायक बबली ने कहा कि वे खुद को सबसे बड़ा मानते हैं, बड़ा तो रावण भी स्वयं को मानता था। अपने अहंकार में वह चूर-चूर हो गया तथा उसकी लंका भी जल गई थी। बबली ने कहा कि यहां वाले का तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। जनता ने एक बार गलती से उन्हें जनमत दे दिया था। बबली ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में गड़बड़ी की बात उन्होंने पहले भी कही थी, वे आज भी उस कायम हैं।
विज्ञापन

जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने जजपा विधायक रामकुमार गौतम को पार्टी की ओर से नोटिस देने के मामले पर कहा कि गौतम जी हमारी पार्टी के वरिष्ठ विधायक है, लेकिन जिस भी व्यक्ति ने विधायकों के वीडियो बनाकर वायरल किया है, वो गलत है। नोटिस मामले पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। इससे पूर्व रामभवन परिसर में सीनियर सिटीजन परिषद की ओर से रामभवन परिसर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्ममेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समजासेवी डा शिव सचदेवा, अनाज मंडी प्रधान तरसेम बंसल, डा हरदयाल भाटिया, शंकर लाल, राज पंसारी, कृष्ण सैनी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed