फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Report of corona samples is not coming even after five days from Agroha Lab

Fatehabad News: अग्रोहा लैब से पांच दिन बाद भी नहीं आ रही कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report of corona samples is not coming even after five days from Agroha Lab
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल लैब में भेज रहा है लेकिन यहां से पांच दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आ रही है। जिले से भेजे गए 167 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग यहां की लैब में जांच किट न होने के चलते अग्रोहा मेडिकल में सैंपल भेज रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में कोरोना के 69 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 54 और रेपिड एंटीजन के 15 सैंपल शामिल है। रेपिड एंटीजन सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। जिले में फिलहाल कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। जिले में अब तक 428737 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 20258 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल 19755 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना की संक्रमण दर 4.7 फीसदी रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर और मरीज नहीं लगा रहे मास्क
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी कर रखी है। अस्पतालो को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में आने वाले मरीज मास्क लगाकर आए। इसके अलावा डॉक्टरों व कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए है। लेकिन हालात ये है कि कोई भी मास्क नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजे जा रहे है। स्टाफ की कमी से सैंपल रिपोर्ट आने में दिक्कत आ रही है। हटाए गए कर्मचारियों का अभी तक अनुबंध नहीं बढ़ा है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed