{"_id":"6718c170351a863e120fa061","slug":"relief-to-street-vendors-on-diwali-in-fatehabad-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: दीपावली को लेकर रेहड़ी व फड़ी संचालकों को राहत, प्रधान ने तहबाजारी न वसूलने के जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: दीपावली को लेकर रेहड़ी व फड़ी संचालकों को राहत, प्रधान ने तहबाजारी न वसूलने के जारी किए आदेश
Wed, 23 Oct 2024 02:57 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:57 PM IST
सार
प्रधान ने अधिकारियों को पत्र जारी करके सफाई कर्मचारी यूनियन के लिए कमरे का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए है। प्रधान ने कहा कि करीब 136 सफाई कर्मचारी है जो कि काफी समय से कमरे की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विस्तार
फतेहाबाद में दीपावाली पर्व को लेकर नगर परिषद इस बार भी रेहड़ी व फड़ी संचालकों से तहबाजारी नहीं वसूलेगा। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने इस संबंध में अधिकारियो को आदेश जारी किए है। पिछले साल की तरह से बार भी तहबाजारी नहीं ली जाएगी। प्रधान ने कार्यकारी अधिकारी को जारी किए पत्र में कहा है कि रेहड़ी व फड़ी वाले अपना जीवन यापन मुश्किल से करते है। इसलिए दीपावली पर्व पर इनसे तहबाजारी न वसूल की जाए। बुधवार को नगर परिषद प्रधान ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और लोगों की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन
वहीं, प्रधान शहर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दो और फॉगिंग मशीन खरीदने के भी आदेश दिए है। प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहर का क्षेत्र बढ़ चुका है इसलिए तीन मशीनें पर्याप्त नहीं और दो मशीनें और खरीदी जाएं और फॉगिंग करवाई जाए। प्रधान ने अधिकारियों को पत्र जारी करके सफाई कर्मचारी यूनियन के लिए कमरे का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए है। प्रधान ने कहा कि करीब 136 सफाई कर्मचारी है जो कि काफी समय से कमरे की मांग कर रहे है। हाउस बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी पास हो चुका है। अधिकारी जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कमरे का निर्माण करवाएं।
विज्ञापन