{"_id":"61f57dd9edc1206bba62d8ba","slug":"relief-after-20-days-102-patients-became-healthy-eight-new-infected-were-found-fatehabad-news-hsr623078669","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद राहत, 102 मरीज हुए स्वस्थ, आठ नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन बाद राहत, 102 मरीज हुए स्वस्थ, आठ नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर 20 दिन बाद शनिवार को राहत रही है। 20 दिन बाद 10 से भी कम केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले और संक्रमण दर 1.31 फीसदी रही। इससे पहले 9 जनवरी को जिले में 3 नए केस मिले थे, इसके बाद आंकड़ा बढ़ता ही गया और कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के 24 दिनों में 1635 केस मिल गए। शनिवार को सबसे बड़ी सुखद खबर यह भी है कि जिले में 102 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल जिले में 428 मरीज सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद, टोहाना व रतिया शहर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा भूना में पांच नए केस मिले हैं। कोरोना सैंपलों की जल्द रिपोर्ट मिल सके, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब बड़ोपल में तीन शिफ्टें शुरू कर दी है। लैब से करीब 24 घंटे के अंदर ही सैंपल की रिपोर्ट दी जा रही है। शुरूआत में आरटीपीसीआर लैब में एक ही शिफ्ट शुरू की गई थी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण जल्द रिपोर्ट को लेकर यहां पर सुबह, शाम और रात की शिफ्ट शुरू की गई है। लैब मेें रोजाना 500 से 600 सैंपलों की जांच की जा रही है। हालांकि जिले में कोरोना सैंपलिंग 50 फीसदी से भी कम हो रही है। सैंपलिंग का लक्ष्य डेढ़ हजार निर्धारित किया गया है लेकिन यहां पर 600 से 700 सैंपल लिए जा रहे हैं।
561 आरटीपीसीर सैंपलों की अभी आनी है रिपोर्ट
कोरोना के शनिवार को जिले में 612 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 385 आरटीपीसीआर और 227 रैपिड एंटीजन के शामिल है। अभी लैब से करीब 561 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। कोरोना की पहली से तीसरी लहर तक 3.78 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 19 हजार 485 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमित महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में छठी मौत हो गई है। टोहाना निवासी 60 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हुई है। महिला को 26 जनवरी को चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। जांच के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला टीबी और बीपी की बीमारी से भी ग्रस्त थी।
कोट
कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब में रात को सैंपल जांच के लिए लगाए जा रहे हैं, सुबह तक रीडिंग मिल रही है। कोशिश की जा रही है 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल जाए।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन