फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rekha Gupta became the CM of Delhi, festive atmosphere at her maternal uncle's house in Fatehabad

हरियाणा की बेटी बनीं दिल्ली की CM: फतेहाबाद में रेखा गुप्ता के मामा के घर जश्न, ढोल-नगाड़ों संग मनाई खुशी

Thu, 20 Feb 2025 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Feb 2025 12:55 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, रेखा गुप्ता करीब चार महीने पहले अपनी ममेरी बहन अलीषा गोयल की शादी में फतेहाबाद आई थीं और इससे पहले भी वह अपने मामा के घर आती रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान भी परिवार के लोग उनके समर्थन में दिल्ली गए थे।

विज्ञापन
Rekha Gupta became the CM of Delhi, festive atmosphere at her maternal uncle's house in Fatehabad
मामा के घर जश्न का माहौल - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पदभार संभालने के बाद उनके मामा के घर जश्न का माहौल बन गया। फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहने वाले उनके मामा विनोद गोयल के घर और प्रतिष्ठान पर गुरुवार को खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वैसे ही मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया गया।

विज्ञापन




विनोद गोयल, जो हिसार रोड पर गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक हैं, ने बताया कि रेखा गुप्ता उनकी बहन उर्मिला जिंदल और जीजा जयभगवान जिंदल की बेटी हैं। जयभगवान जिंदल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता का स्वभाव बेहद सरल और मिलनसार है। वह हर किसी की बात ध्यान से सुनती हैं और अगर कोई उनसे फोन पर भी संपर्क करेगा, तो वे अवश्य जवाब देंगी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, रेखा गुप्ता करीब चार महीने पहले अपनी ममेरी बहन अलीषा गोयल की शादी में फतेहाबाद आई थीं और इससे पहले भी वह अपने मामा के घर आती रही हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान भी परिवार के लोग उनके समर्थन में दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जश्न में भाग लिया और ढोल की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed