फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Registry clerk arrested while accepting a bribe of

Fatehabad News: चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Registry clerk arrested while accepting a bribe of
एंटी करप्शन ब्यूरो के इंचार्ज मनमोहन सिंह व उसकी टीम आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह को रिश
रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार दोपहर तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर गांव नथवान निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह शेरगढ़ से जमीन की रजिस्ट्री करने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप हैं।
विज्ञापन

एसीबी इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि रजिस्ट्री क्लर्क जमीन की रजिस्ट्री करने के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों ने सहायक भूमि निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव नथवान में उनकी डेढ़ एकड़ पुश्तैनी जमीन है। इसमें से उन्हें अपने चाचा से ब्लड रिलेशन के तहत चार कनाल जमीन अपने नाम करवानी थी। इसके लिए उन्होंने तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री की फाइल जमा करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि क्लर्क बलविंदर सिंह ने फाइल में कमियां निकालते हुए रजिस्ट्री करने के बदले 29 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम पांच हजार रुपये तक पहुंची और आखिर में चार हजार रुपये में सौदा तय हुआ। गुरदीप सिंह ने रिश्वत मांगने की जानकारी किसान नेता मनदीप सिंह नथवान को दी। इसके बाद एसीबी में शिकायत की गई।
टीम ने गुरदीप सिंह को क्लर्क से बातचीत के लिए एक डिवाइस दी। बातचीत में क्लर्क ने चार हजार रुपये लेकर मंगलवार दोपहर तहसील कार्यालय आने को कहा। तय योजना के अनुसार गुरदीप सिंह एसीबी टीम के साथ कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने क्लर्क को चार हजार रुपये दिए टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
-
20 दिन पहले ही आया था तहसील कार्यालय में
आरोपी क्लर्क बलविंदर सिंह अभी 20 दिन पूर्व भी रतिया तहसील में आया है। एसीबी इंचार्ज मनमोहन सिंह कहां की अभी रिश्वत लेते पकड़े गए क्लर्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

-
चार माह में 4 कर्मचारी गिरफ्तार
एसीबी की टीम काम के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में 4 महीने में चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी से पहले 26 सितंबर को पटवारी मेहर सिंह को 1500 रुपये, 26 जून को तहसील कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में जूनियर प्रोग्रामर जोगिंदर कुमार 2500 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। 6 अगस्त को टीम ने बिजली निगम के लाइनमैन सतपाल सिंह को सरदूलगढ़ कैंची चौक पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed