{"_id":"65f33c1b526a2634710d6d2a","slug":"registration-could-not-be-done-due-to-closure-of-website-people-returned-home-empty-handed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-114243-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वेबसाइट बंद होने से नहीं हो सकी रजिस्ट्री, खाली हाथ घर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वेबसाइट बंद होने से नहीं हो सकी रजिस्ट्री, खाली हाथ घर लौटे लोग
Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। पिछले दस दिनों से रजिस्ट्री के लिए निर्धारित वेबसाइट बेहद धीमी गति से चल रही है। वीरवार को भी वेबसाइट नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री व अन्य कार्यों के लिए आए लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
दरअसल, रोजाना ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री, फर्द, नकल और जमाबंदी संबंधी काम करवाने के लिए लोग आते हैं। मगर ऑपरेटरों द्वारा जानकारी दी जाती है कि वेबसाइट धीमी चल रही है। बुधवार को 11 बजे के बाद से वीरवार को भी वेबसाइट बिल्कुल ही बंद हो चुकी थी। इसके चलते रोजाना 300 रजिस्ट्री, नकल व जमाबंदी की फाइलें लटक गई। बुधवार को भी मात्र 15 ही रजिस्ट्री हो सकी थी। मगर वेबसाइट जब सही चलती है तो एक दिन में औसतन 55 से 60 रजिस्ट्री होती हैं। वीरवार को तो एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्री से संबंधित काम के लिए आए दलीप सिंह धारणिया, ओमप्रकाश मताना, रमेश भोड़िया, महाबीर ढिंगसरा और भूपसिंह बनगांव ने बताया कि उन्हें पूरे दिन वेबसाइट चलने का इंतजार करना पड़ा। मगर शाम तक वेबसाइट नहीं चली तो खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा।
रजिस्ट्री करवाने के लिए मैं अपने पूरे परिवार के साथ लघु सचिवालय में आया था। मगर वेबसाइट नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब किसी और दिन फिर से आकर रजिस्ट्री करवानी पड़ेगी। तकनीकी व्यवस्था बेहतर बनानी चाहिए।
विज्ञापन
-रामचंद्र, निवासी, गांव दौलतपुर
लोन संबंधित कार्य के लिए नकल जमाबंदी निकलवानी थी। इसके लिए मैं खेत में सरसों की कटाई का काम बीच में छोड़कर आया। मगर ई-दिशा केंद्र में आने पर पता चला कि वेबसाइट ही नहीं चल रही है। इस कारण काम नहीं हो सका। अब फिर से आना होगा।
-हरपाल, निवासी, गांव दौलतपुर
मैं रजिस्ट्री करवाने के लिए हिसार के गांव गंगवा से आया था। मेरी हिसार में कपड़े की दुकान है। यहां ई-दिशा केंद्र में पहुंचने के बाद पता चला कि वेबसाइट ही नहीं चल रही है। इसके बाद वापस बिना काम हुए ही जाना पड़ा।
-हंसराज, निवासी, गांव गंगवा
ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए आया था। मगर वेबसाइट नहीं चलने के कारण रजिस्ट्री का काम नहीं हो सका। अब किसी और दिन आना पड़ेगा। तकनीकी व्यवस्थाओं को पूरा रखना चाहिए। अगर ऐसी दिक्कत आए तो समय रहते बता देना चाहिए।
-रामप्रसाद,निवासी, गांव गंगवा
:: रजिस्ट्री करवाने की वेबसाइट पूरे हरियाणा में ही सर्वर डाउन होने के कारण धीमी चल रही है। मुख्यालय स्तर पर ही तकनीकी कारणों का संज्ञान लिया गया है। शुक्रवार से वेबसाइट सही तरीके से काम करने की उम्मीद है।
-राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद