{"_id":"673a61ff191d07f70e0573f4","slug":"red-entry-of-61-farmers-registered-in-fatehabad-district-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-125152-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लगातार जल रहे फसल अवशेषों के कारण जिले की हवा हुई दूषित, फतेहाबाद जिले में 61 किसानों की रेड एंट्री दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लगातार जल रहे फसल अवशेषों के कारण जिले की हवा हुई दूषित, फतेहाबाद जिले में 61 किसानों की रेड एंट्री दर्ज
Mon, 18 Nov 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की फसल की कटाई के चलते पिछले दो माह से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिसमें शनिवार को गिरावट दर्ज होने के कारण लोगों को राहत महसूस की थी लेकिन रविवार को जिले का एक्यूआई बढ़ने से फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते जिले का रविवार को जिला एक्यूआई 300 के करीब दर्ज किया गया है।
जिले में फसल अवशेष को जलाने के लेकर हरसैक के द्वारा अभी तक कुल 106 लोकेशन भेजी गई है। जिन पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 61 किसानों की रेड एंट्री की गई है। जिसमें से 56 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं रविवार को जिले में दो स्थानों रतिया और टोहाना में फसल अवशेष जलाएं गए हैं। जिसकी शिकायत कृषि विभाग ने पुलिस को दी है। जिस पर सोमवार को जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार जिले में लगभग 85 प्रतिशत धान की फसल की कटाई हो चुकी है।
रविवार को रतिया और टोहाना क्षेत्र में दो जगह फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर प्रति एकड़ 1000 रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है।-डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद