फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Record of arson incident can be taken from fire department by paying 100 rupees

Fatehabad News: दमकल विभाग से 100 रुपये देकर ले सकते हैं आगजनी की घटना का रिकॉर्ड

Wed, 15 Mar 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Record of arson incident can be taken from fire department by paying 100 rupees
फतेहाबाद का अग्निशमन केंद्र।
फतेहाबाद। दमकल विभाग को स्थानीय निकाय से अलग करने के बाद अब लोगों को दमकल विभाग से सीधे अनेक सुविधाएं मिलने लगी हैं। इनमें एक है अब अगर किसी के संस्थान या घर में आग लगती है तो उनको नगर परिषद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फीस भरने के बाद लोगों को दमकल विभाग से आगजनी का पूरा रिकॉर्ड मिल जाएगा। पहले इस रिकॉर्ड को लेकर लोगों को नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन

दमकल विभाग को सरकार ने अब राजस्व विभाग के अधीन कर दिया है। अब दमकल विभाग डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत काम करेगा। पहले दमकल विभाग स्थानीय निकाय के अधीन आता था और नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निकाय ही दमकल विभाग का कामकाज संभालते थे। लेकिन अब दमकल विभाग को उसकी अधीनस्थ शक्तियां सरकार ने दे दी हैं। इसमें अब फायर ऑफिसर के पास डीडी पावर आ गई है और वह विभाग के बिल स्वयं पास करके हिसार उच्चाधिकारी को भेज सकता है।
विज्ञापन


100 रुपये फीस देकर ले सकते हैं आगजनी का रिकॉर्ड
दमकल विभाग से अब डायरेक्ट आगजनी की रिकॉर्ड लिया जा सकता है। इसके लिए लोग सीएससी सेंटर या फिर सरकार के ई-ग्राफ पोर्टल पर ऑनलाइन 100 रुपये की फीस भरकर अपना रिकॉर्ड ले सकते हैं। इसमें दमकल विभाग आगजनी, वहां पर मौजूद कर्मचारियों व आगजनी के कारणों की रिपोर्ट संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करवाएंगे। पहले नगर परिषद से लोगों को यह रिकॉर्ड लेना पड़ता था और उनको कई चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिन्होंने अपने संस्थानों या अन्य सामान का बीमा करवाया हुआ है। इससे बीमा प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग से लोग अब आगजनी का रिकॉर्ड ले सकते हैं। इसके लिए उनको सरकारी पोर्टल पर 100 रुपये की ऑनलाइन फीस भरनी होगी। संबंधित व्यक्ति की आगजनी का पूरा ब्यौरा उसको दे दिया जाएगा। इससे लोगों को अब फायदा होगा।
सतबीर सहारण, फायर मैन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed