{"_id":"67509b4f8a9eb60b460c4373","slug":"recommendation-of-case-against-those-putting-up-illegal-hoardings-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-125958-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर केस की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर केस की सिफारिश
Wed, 04 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में अवैध होर्डिंग हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
फतेहाबाद। शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर संयुक्त निदेशक कंवरपाल सिंह की फटकार के बाद बुधवार को नगर परिषद प्रशासन सख्त हो गया है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटवाया और लगाने वाले 22 प्रिंटिंग प्रेस संचालकों व लगवाने वाले 13 लोगों व आयोजकों के खिलाफ शिकायत पुलिस भेजकर मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
नगर परिषद को कई जगहों पर बैनर पर संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं लिखा मिला है। इसको लेकर प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
नगर परिषद की कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है। नगर परिषद ने 28 अक्तूबर को भी 16 प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को नोटिस जारी किया था, जिसमें निर्देश दिए गए थे कि डिवाइडर पर लगे पोल, सरकारी दीवारों पर बैनर लगे मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक्ट के तहत 10 हजार रुपये जुर्माना व 6 माह की कैद का प्रावधान है।
मॉडल टाउन व लालबत्ती चौक पर लग रहे बैनर
शहर के मॉडल टाउन और लालबत्ती चौक पर सबसे ज्यादा बैनर लग रहे हैं। हालांकि, नगर परिषद प्रशासन द्वारा करीब 19 जगह तय कर रखी है, जहां पर फीस भरकर लगाए जा सकते हैं। मगर प्रिंटिंग प्रेस संचालक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके अवैध तरीके से बैनर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
इन फर्मों व लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की हुई सिफारिश
- रेड रोज ब्यूटी पार्लर, डीएसपी रोड
- दि गैजेट जोन, अनाजमंडी के पीछे
- केके टाइल्स, बीघड़ रोड
- राम क्लाथ हाउस, भोडियाखेड़ा
- सिवाच फोटोस्टेट, मॉडल टाउन
- हरी फैशन हाउस, थाना रोड
- स्वास्तिक वेलनेस क्लीनिक, नजदीक मातूराम कॉलोनी
- कार एसी
- अमनदीप सिंह, गांव बीघड़
- ट्रैडर रूद्र स्टॉक मार्केट
- सरस्वती ज्वेलर्स, हिसार
- श्री एवं श्री हेयर कैफे ब्यूटी सैलून, चार मरला कॉलोनी
- एम्बेरज ब्यूटी सैलून एवं एकेडमी, चार मरला कॉलोनी
अवैध होर्डिंग को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम द्वारा सर्वे करके जहां भी अवैध होर्डिंग मिले हैं, उनकाे हटाया गया है और फोटो ली गई है। संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करके एफआईआर के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया है। - सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद