फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Reality: People are awake all night for water, administration claims: situation is improving

हकीकत : पानी के लिए रातभर जाग रहे, प्रशासन का दावा : सुधर रहे हैं हालात

Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Reality: People are awake all night for water, administration claims: situation is improving
फतेहाबाद के गांव ​भिरड़ाना में नलकूप से पानी भरते हुए ग्रामीण
फतेहाबाद। भाखड़ा बांध से पानी की कटौती का असर जिले में जारी है। हालांकि, फतेहाबाद ब्रांच में पानी छोड़े जाने के बाद कुछ गांवों को राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिकतर गांवों में समस्या जारी है। गांव भिरड़ाना में पानी किल्लत पर लोग रात को सो नहीं पा रहे है। शाम को काम से लौटने के बाद देर रात को लोग पानी भरने के लिए नलकूप पर लाइन लगाकर खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर में भी पानी किल्लत बढ़ सकती है। शहर के जलघरों के टैंक में सिरसा मेजर नहर से सप्लाई होती है, लेकिन उसमें भी पानी नहीं छोड़ा गया है। हालात यह है कि जलघर के टैंक में पांच से सात दिन का ही भंडारण है। इससे पहले जनस्वास्थ्य विभाग थेड़ी माइनर को चलवा रहा है। यह माइनर बीघड़ हेड से चलनी है। थेड़ी माइनर को पांच दिन के लिए चलवाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इस माइनर से सिरसा तक पानी पहुंचेगा। इसके बाद सिरसा मेजर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। थेड़ी माइनर में पानी आने से भट्टू क्षेत्र के गांवों के टैंकों को भरा जाएगा। जिले में करीब 152 गांवों में नहरी पानी की सप्लाई है, लेकिन 100 से ज्यादा गांवों के टैंकों में पांच से 20 फीसदी पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी व्यर्थ बहाया तो होगी कार्रवाई

पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए अधिकारी फील्ड में जाएंगे। उपायुक्त मनदीप कौर ने एडीसी, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वह फील्ड में निगरानी रखें कि कहीं पानी व्यर्थ तो नहीं बह रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी तालमेल कर बड़े जलाशयों, तालाबों, जोहड़ों को नहरी पानी से भरा जाए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिवों व सरपंचों के माध्यम से उनकी पानी की मांग को सिंचाई विभाग के अधिकारियों से साझा कर ग्रामीण क्षेत्रों में बने जलाशयों को पानी से भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन के साथ-साथ पशुओं के पानी की भी व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ बहाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
समैन में पेयजल सप्लाई में हुआ सुधार :
गांव समैन में जलघर के लिए भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच से पानी मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद गांव में पेयजल की सप्लाई में सुधार हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने टोहाना-हिसार रोड पर पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की लीकेज को भी ठीक कर लिया। इस पाइपलाइन के ठीक होने से जिन घरों में पानी की सप्लाई बंद थी, वह चालू हो गई है। हालांकि, गांव के कुछ घरों में अभी सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग समैन सर्किल के जेई अजय ढुल ने बताया कि गांव के जलघर को गांव ललोदा के पास से भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच से पानी मिलना शुरू हो गया है। अब जलघर में पानी की कमी नहीं है। जलघर के टैंकों में 50 फीसदी से ज्यादा पानी का स्टॉक है। गांव में लगभग सभी जगह पर नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है।

थेड़ी माइनर में शुक्रवार देर रात को पानी छोड़ा जा सकता है। इससे भट्टू क्षेत्र के कई गांवों के जलघरों में टैंकों को भरा जाएगा। पांच दिन तक माइनर में सप्लाई के बाद सिरसा मेजर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इससे शहर फतेहाबाद को फायदा मिलेगा। लोगों से भी अपील है कि पानी को व्यर्थ न बहाएं और न ही घबराएं।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed