फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Re-verification of weapon holders started, many licenses will be canceled

असलाह धारकों की रि-वेरीफिकेशन हुई शुरू, रद्द होंगे कई लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Re-verification of weapon holders started, many licenses will be canceled
फतेहाबाद। जिला में असलाह धारकों को अपनी री वेरिफिकेशन करवानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ सभी असलाह धारकों डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन पर कोई केस दर्ज है लेकिन वे लाइसेंसी असलाह लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग ने अब गांवों व कस्बों में मुनादी करके सभी असलाह धारकों को हिदायत दी है कि सभी धारक लाइसेंस और हथियार सहित अपनी वेरिफिकेशन दोबारा करवाएं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की री वेरिफिकेशन की इस प्रक्रिया में करीब 150 असलाह धारकों के लाइसेंस रद्द होंगे क्योंकि असलाह रखने की कानूनी शर्त का इन धारकों द्वारा कहीं न कहीं किसी रूप में उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब नौ हजार लोगों के लाइसेंस हैं जो असलाह धारक हैं। इनमें से कई सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं तो कई डेथ केस में ट्रांसफर होने वाले हैं। पुलिस के पास ऐसी भी रिपोर्ट है कि कई धारक ऐसे हैं जिनका लाइसेंस जब बना तब उनके खिलाफ कोई केस दर्ज होने या कानून के खिलाफ कोई काम करने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला था लेकिन असलाह का लाइसेंस जारी होने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ कहीं पर किसी न किसी तरह का कोई केस रजिस्टर्ड है। ऐसी स्थिति में लाइसेंस रद्द हो जाता है और धारक को अपना लाइसेंस सरेंडर करना होगा। यानी इस तरह के लोग अपना असलाह लाइसेंस के जरिये रखने का अधिकार नहीं रखते। री वेरिफिकेशन में ऐसे असलाह धारकों की पहचान करके इनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन
सरकार की ओर से अब असलाह रखने के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन पर 30 दिन की तय सीमा में असलाह का लाइसेंस जारी करना होगा अवस्था इस पर अंतिम निर्णय लेना होगा। इसी तरह यदि किसी डेथ केस में मरने वाले के नाम दर्ज असलाह के लाइसेंस उसके वारिस के नाम नियमानुसार ट्रांसफर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सभी जगहों पर मुुनादी करवाकर असलाह धारकों को हिदायत दी गई है कि वे अपना री वेरिफिकेशन करवा लें। री वेरिफिकेशन में यदि कोई व्यक्ति असलाह का लाइसेंस रखने के प्रति कानूनी रूप से सक्षम नहीं पाया जाता तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। असलाह रखने के लिए नए आवेदन अब केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। -सुरिंद्र भोरिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed