फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Re-physical verification of agricultural equipment on 16th and 17th January

Fatehabad News: कृषि यंत्रों का दोबारा भौतिक सत्यापन 16 व 17 जनवरी को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Re-physical verification of agricultural equipment on 16th and 17th January
फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला के जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम वर्ष 2024-25 के दौरान आरकेवीवाई योजना के घटक सीआरएम स्कीम के तहत व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों जिनकी अनुदान राशि एक लाख रुपये से अधिक है। उनका दोबारा से भौतिक सत्यापन सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 4.30 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को स्ट्रा बेलर व हेरेक और 17 जनवरी को सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन विभागीय एप के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान के लिए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन गत 30 नवंबर को करवा लिया था, केवल उन्हीं किसानों के कृषि यंत्रों दोबारा भौतिक सत्यापन करने के निर्देश निदेशालय से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 व 17 जनवरी को खंड टोहाना व जाखल के लिए अनाज मंडी धारसूल कलां, खंड रतिया व नागपुर के लिए सहनाल रोड कोर्ट के सामने तथा खंड फतेहाबाद, भट्टू कलां व भूना के लिए सेक्टर 10 सिटी थाना के पास फतेहाबाद में किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंच कर अपने कृषि यंत्रों स्ट्रा बेलर, हेरेक व सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन करवाएं। भौतिक सत्यापन में असफल रहने वाले किसानों का अनुदान के लिए आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed