{"_id":"67af85b6e2f6f9f4210ab0dd","slug":"ravindra-tomar-came-out-from-jind-to-raise-awareness-against-drugs-fatehabad-news-c-21-hsr1012-566183-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जींद से नशे के खिलाफ अलख जगाने निकले रविन्द्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जींद से नशे के खिलाफ अलख जगाने निकले रविन्द्र तोमर
Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पैदल बुग्गी यात्रा लेकर विधायक के कार्यालय के बाहर पहुंचा रविंद्र तोमर।
फतेहाबाद। जींद से नशे के खिलाफ अलख जगाने निकले पहलवान रविंद्र तोमर पूरे हरियाणा का भ्रमण करेंगे। नशामुक्त हरियाणा, दूध, दही खाने के संकल्प के साथ प्रदेश में नशे के खिलाफ पैदल बुग्गी यात्रा निकाल रहे जींद जिले के ऐचराकलां निवासी पहलवान रविन्द्र तोमर की नशामुक्त यात्रा फतेहाबाद पहुंची।
रविंद्र तोमर भोडियाखेड़ा के रास्ते विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय में पहुंचे और यहां पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। पहलवान रविन्द्र तोमर ने बताया कि वह नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ पूरे हरियाणा में पैदल बुग्गी यात्रा निकाल रहा है। जब तक हरियाणा नशा मुक्त नहीं होता तब तक उसकी यात्रा जारी रहेगी।
पहलवान रविन्द्र तोमर ने बताया कि उसकी पैदल बुग्गी यात्रा जींद जिले में उसके पैतृक गांव ऐचराकलां से शुरू हुई थी और आदमपुर होते हुए वह फतेहाबाद पहुंचा है। उसने बताया कि उसने फतेहाबाद जिले के मानावाली से भोडियाखेड़ा के रास्ते पर कई गांवों में उसने युवाओं से मुलाकात की। पहलवान का कहना है कि युवाओं ने उसे बताया है कि नशे को लेकर कोई कैंप नहीं लगाया जा रहा और न ही कोई जागरूकता के लिए आता है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले में नशा के खिलाफ जो भी टीम है वह ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही। पहलवान रविन्द्र तोमर ने पूरे हरियाणा के युवाओं से आह्वान किया कि हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए अपना योगदान दें।
विज्ञापन
हरियाणा के बाद बंगलूरू भी जाऊंगा
रविन्द्र तोमर ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अकेला ही ही ये अभियान चला रहा हूं। ये अभियान 27 नवंबर से शुरू किया था। तोमर ने कहा कि वह शाकाहारी खाना खाकर पहलवान बना है। एक दिन मन में विचार आया कि पहलवानी का इस्तेमाल क्यों न अच्छे काम में लिया जाए। इसी के चलते उसने अभियान शुरू किया है।