फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia Municipality passes budget of Rs 24.83 crore

Fatehabad News: नगर पालिका रतिया का 24.83 करोड़ रुपये का बजट पास

Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ratia Municipality passes budget of Rs 24.83 crore
नगर पालिका की बजट बैठक में मौजूद चेयरपर्सन ,पार्षद , नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी : संवाद
रतिया। शहर के विकास को लेकर पिछले काफी समय से जारी गतिरोध आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। तीन बार बैठकें रद्द होने और राजनीतिक खींचतान के बाद नगर पालिका का 24 करोड़ 83 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन


चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बजट पास होने के बाद शहर में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। सचिव शुभम कुमार ने बताया कि बजट में 24.83 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है। इसमें से 14 करोड़ रुपये के करीब शहर के विकास कार्य, डेढ़ करोड़ के लगभग सफाई व्यवस्था और 5 करोड़ रुपये कर्मचारियों का वेतन तथा अन्य खर्चों का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष पालिका की अनुमानित आय 25.21 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि बैठक में चेयरपर्सन प्रीति खन्ना वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा, मनोनीत पार्षद सुखविंदर गोयल, धीरज कुमार, सतपाल लड़वाल, हैप्पी सैनी, रेखा शर्मा, जसविंदर कौर, वीरपाल कौर, हरबंस कौर, अजय गुप्ता सहित 11 पार्षद मौजूद रहे। कोरम पूर्ण होने के बाद बजट को बैठक में पास किया गया। इस दौरान कनिष्क अभियंता प्रदीप कुमार, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, लेखाकार मनजीत कौर सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तोड़े जाएंगे अवैध रैंप

बैठक के बाद नगरपालिका सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों के बाहर अवैध रूप से रैंप बना रखे हैं वे उन्हें जल्द हटा लें, अन्यथा कोर्ट के आदेशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed