फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia councilor will not get bail for drug smugglers

Fatehabad News: नशा तस्करों की जमानत नहीं करवाएंगे रतिया के पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ratia councilor will not get bail for drug smugglers
रतिया। शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी और नशाखोरी के विरोध में वीरवार काे पार्षदों ने नगरपालिका कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र लिखकर गुंडागर्दी और नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सभी नगर पार्षदों ने सामूहिक तौर पर फैसला लिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति नशाखोरी के मामले में जमानत के लिए पार्षदों के पास आएगा तो कोई भी पार्षद नशा तस्कर की जमानत नहीं करवाएगा। अगर कोई पार्षद जमानत करवाता है तो उस पर 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि कालू खन्ना, गुरप्रीत गोपी व अजमेर सिंह ने पुलिस प्रशासन द्वारा मॉडल टाउन क्षेत्र व कुछ गांव को नशा मुक्त घोषित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में नशाखोरी और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नशेड़ी किस्म के लोग सरेआम हथियारों से लैस होकर लोगों से फिरौती की मांग करते हैं। जो फिरौती नहीं देता उस पर हमला कर घायल कर देते हैं। जब पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास कार्रवाई के लिए जाता तो पुलिस उसे वापस भेज देती है।
विज्ञापन

इस मौके पर मिट्ठू सिंह, हरमेश शर्मा, अजमेर सिंह, पालाराम, हैप्पी, हैप्पी कुमार, करनैल सिंह, जसवीर, रमेश कुमार, धीरज कुमार, अजय गुप्ता, विजय कुमार, सतपाल, गुरप्रीत गोपी, गुरविंदर सिंह व गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मॉडल टाउन में बिक रहा नशा, पुलिस ने घोषित कर दिया नशामुक्त
पार्षदों ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने गत दिनों मॉडल टाउन को नशा मुक्त घोषित किया था। जबकि शहर में सबसे ज्यादा नशा मॉडल टाउन क्षेत्र में ही बिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ही नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इस मामले में जिला पुलिस के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed