फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia-Budlada road opened after 42 days, eight layer barricading

Fatehabad News: 42 दिन बाद खुला रतिया-बुढ़लाडा मार्ग, आठ लेयर की थी बैरिकेडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ratia-Budlada road opened after 42 days, eight layer barricading
रतिया। किसान आंदोलन के चलते पिछले 42 दिन से बंद किए गए रतिया बुढ़लाडा रोड पर पंजाब बॉर्डर को प्रशासन द्वारा शनिवार दोपहर बाद खोल दिया गया। डीएसपी वीरेंद्र सिंह के अगुवाई में पुलिस प्रशासन पिछले तीन दिनों से जेसीबी की सहायता से रोझांवाली नाके पर लगाई गई आठ लेयर की मजबूत नाकेबंदी को खोलने में लगा हुआ था।
विज्ञापन


नाकेबंदी की प्रक्रिया इतनी मजबूत बनाई गई थी कि प्रशासन को इसे खोलने में 3 से 4 दिन लग गए। शनिवार दोपहर बाद प्रशासन ने इसे आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया, इसके बाद वहां से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। ज्ञात रहे की प्रशासन द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए 9 फरवरी को ही रतिया-बुढ़लाडा रोड पर रोझांवाली-बरेटा ड्रेन पर आठ लेयर की नाकेबंदी करके रास्ते को बंद कर दिया था तथा पंजाब की तरफ से आने वाले रास्ते कि साइड सड़क को तोड़कर करीब 12 फुट गहरा गड्ढा भी खोदा गया था। जिसके चलते पिछले 42 दिनों से लोगों का पंजाब में जाना मुश्किल हो गया था। प्रशासन ने 20 मार्च से जेसीबी की सहायता से रतिया-बुढ़लाडा रोड रोझांवाली नाके को खोलने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था तथा 3 दिन बाद शनिवार दोपहर बाद रास्ते को पूरी तरह खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed