{"_id":"66e1db4f8519b3644308a8c4","slug":"ratia-bar-lawyers-expressed-anger-by-suspending-work-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-122208-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया बार के वकीलों ने कार्य निलंबित रख जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया बार के वकीलों ने कार्य निलंबित रख जताया रोष
Wed, 11 Sep 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त करते हुए रतिया बार के वकील ।
रतिया। जींद में डीएसपी गीतिका जाखड़ व वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर रतिया बार के वकीलों ने अध्यक्ष देवेंद्र ग्रोवर की अध्यक्षता में कार्य निलंबित करके पुलिस व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ग्रोवर ने बताया कि जींद की घटना के विरोध में रतिया बार के वकील 7 दिनों तक वर्क सस्पेंड रखेंगे।
इस दौरान जहां वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे। इस दौरान अदालतों में लगी आगामी तारीखें पेशी के लिए प्रॉक्सी काउंसिल पेश होंगे। वहीं वकील पुलिस के केस नहीं लड़ेंगे तथा इस दौरान दौरान नोटरी व शपथ आयुक्त पुलिस की ओर से अदालतों में दिए जाने वालों शपथ पत्रों को प्रमाणित नहीं करेंगे। बार के सचिव निशांत जिंदल ने बताया कि 10 दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में एएसआई नीलम के साथ जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक व एक अन्य साथी का विवाद हो गया था, जिसको लेकर वकील एसपी सुमित कुमार से मिले तो उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि गीतिका जाखड़ ने वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया उन्होंने बताया कि वकीलों की मांग है कि गीतिका जाखड़ का तबादला और उन्हें सस्पेंड किया जाए। उपप्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि यदि सरकार उनकी मांग को मान लेती है तो वर्क सस्पेंड वापस ले लिया जाएगा।