फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rape, women, case, fatehabad

आठ लोगों पर महिला का किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
rape, women, case, fatehabad
फतेहाबाद। अपने बेटे की बीमारी के इलाज के लिए धर्मभाई के साथ जींद में पैसे लेने जा रही महिला से आठ लोगों द्वारा किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता के धर्मभाई को भी मारपीट कर सड़क किनारे छोड़ दिया था। पीड़ित महिला किसी तरह महिला थाने पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मुन्ना पूनियां नामक एक युवक व उसके सात अन्य साथियों पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सात अन्य आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है और फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं है। पीड़िता का महिला थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो फतेहाबाद शहर की एक कॉलोनी में रहती है और उसके बेटे की तबियत खराब है। उसे इलाज के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। इसके चलते उसने अपने एक धर्मभाई से संपर्क किया और उसके हां करने पर उसकी बाइक पर शनिवार देर रात जींद की ओर रवाना हो गई। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में गांव जांडलीकलां के पास अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते उन्होंने अपनी बाइक रास्ते में एक ढाबे पर रोक ली और चाय पीने के बाद जब बारिश रुक गई तो दोबारा जींद के लिए निकल पड़े। इस बीच पीछे से चार बाइकों पर आठ युवक आ गए और उनकी बाइक रुकवा कर जबरदस्ती करने लगे। इस पर जब उसके धर्मभाई ने ऐतराज जताया तो आरोपियों ने उसे और उसके धर्मभाई को जबरदस्ती बाइक पर बिठाया और एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके धर्मभाई को बुरी तरह मारा-पीटा और सड़क किनारे फेंक दिया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती एक-एक करके सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी आरोपी उन दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी एक युवक का नाम मुन्ना पूनियां बोल रहे थे जिससे उसे नाम का पता चला और किसी तरह उन्होंने महिला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी। इस बारे में कार्यकारी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शीला देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद व सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी गई हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed