{"_id":"624dce204a0c0351731c5846","slug":"ram-bharosa-fire-brigade-workers-sitting-on-strike-fatehabad-news-hsr628475785","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम भरोसे फायर ब्रिगेड, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम भरोसे फायर ब्रिगेड, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार रात 12 बजे के बाद फायर ब्रिगेड की सेवाएं राम भरोसे हो गई है। गाड़ियों को कार्यालय में ही छोड़कर कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। फायर ब्रिगेड पहले से ही आपातकालीन सेवा है, फिर भी किसी भी आपात स्थिति में कर्मचारी आग बुझाने नहीं जाएंगे।
बता दें कि पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अब विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 86 अनुबंधित कर्मचारियों के अलावा 19 नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी तरह गेहूं का सीजन तेज हो गया है। खेतों में गेहूं कटाई का काम जोरों पर है। अगर कहीं आगजनी की घटना हुई तो बिना दमकल गाड़ियों के ही बुझानी पड़ेगी।
सबसे अधिक नाराजगी जिला दमकल अधिकारी के खिलाफ
कर्मचारियों की सबसे अधिक नाराजगी जिला दमकल अधिकारी के खिलाफ है। अग्निशमन सेवा यूनियन के जिला प्रधान सतबीर सहारण का आरोप है कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का पांच महीने का वेतन करीब एक करोड़ 70 रुपये बनता है। मगर विभाग की ओर से दो करोड़ रुपये का बजट भेजा गया था। जिला दमकल अधिकारी ने उनकी सैलरी के बिल ही नहीं बनाए। इस कारण 31 मार्च के बाद यह राशि लैप्स हो गई। अब हालात ऐसे हैं कि बजट आने के बाद भी उनको वेतन नहीं मिल पाया। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिले में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या
फतेहाबाद : 4
रतिया : 3
टोहाना : 3
जाखल : 1
भूना : 1
भट्टू : 1
धारसूल : 1
कोट
हम लगातार पांच महीने से वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं। विभाग ने दो करोड़ रुपये का बजट भी भेज दिया, लेकिन फिर भी सैलरी नहीं मिली। इसलिए बुधवार रात 12 बजे से हमने हड़ताल शुरू कर दी है। आपात स्थिति में भी कोई कर्मचारी आग बुझाने नहीं जाएगा।
-सतबीर सहारण, जिला प्रधान, अग्निशमन सेवा यूनियन