फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rally, workers, demand, protest, fatehabad

आक्रोश रैली कल, 33 बसों में सवार होकर करनाल जाएंगे हजारों कर्मचारी

Fri, 06 Sep 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
rally, workers, demand, protest, fatehabad
rally, workers, demand, protest, fatehabad - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर 8 सितंबर को करनाल में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सुरजीत दुसाद ने किया। बैठक में रैली की तैयारी की समीक्षा करते हुए संघ पदाधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद जिले से सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, कारपोरेशनल, विद्यालयों, लघु सचिवालय, रोडवेज, बिजली, नगरपालिका, पब्लिक हेल्थ, वन विभाग, सिंचाई विभाग, अस्पताल, बीएंड आर, बीडीपीओ ब्लाक, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, पटवार एवं कानूनगो, मार्केट कमेटी, वीएलडीए, पैक्स, हैफेड, बीज विकास निगम, आयकर विभाग, डीईओ व बीईओ कार्यालय सहित सभी विभागों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में जाने के लिए फतेहाबाद ब्लाक से 11 बसें, भट्टू ब्लाक से 4 बसें, रतिया ब्लाक से 4 बसें, भूना ब्लाक से 4 बसें, टोहाना ब्लाक से 6 बसें व जाखल ब्लाक से 4 बसें अपने-अपने निर्धारित स्थानों से सुबह 7 बजे कर्मचारियों को लेकर रैली के लिए निकलेंगी। रैली को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भारी रोष है। बैठक में राजपाल मित्ताथल, बेगराज, अमित शर्मा, प्रदीप यादव, सुमेर आर्य, पिरथी बाना, रमेश तुषामढ़, रामदिया, मा. राजकुमार, देवीलाल, प्रेम पटवारी, सतीश जिलेदार, अजय वशिष्ठ, मुरारी जाखल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed