फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rakhis are being sent to the jail address of Ram Rahim who is in line

लाइन में लग राम रहीम को जेल के पते पर भेजी जा रहीं राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rakhis are being sent to the jail address of Ram Rahim who is in line
लाइन में लगकर डेरा प्रमुख को राखियां व ग्रीटिंग भेजते डेरा प्रेमी। - फोटो : Fatehabad
जाखल। 15 अगस्त को डेरा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्मदिन है। अनुयायी पूरे अगस्त माह को अवतार माह के रूप में मनाते रहे हैं। डेरा प्रमुख के जेल जाने से पहले हर साल 15 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होता था। हालांकि, यौन शोषण मामले में उनके जेल जाने के बाद से पहले जैसा आयोजन अब नहीं होता। इसी माह 21 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में इन दिनों जाखल के डाकघरों में डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल के पते पर राखी और जन्मदिन के ग्रीटिंग भेजने का सिलसिला चल रहा है। डेरा प्रेमी लाइन में लगकर राखी व ग्रीटिंग पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख इस बार मनाएंगे 54वां जन्मदिन
जाखल डाकघर के पोस्टमास्टर रोशनलाल एवं श्यामलाल का कहना है कि ज्यादातर अनुयायियों द्वारा ग्रीटिंग और राखियां भेजी जा रही हैं। जाखल डाकघर में पिछले एक सप्ताह में दर्जनों लोगों ने डेरा प्रमुख को राखी और ग्रीटिंग कार्ड भेजे हैं। हर रोज डेरा श्रद्धालु ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए आ रहे हैं। उप डाकघर सिधानी के मुख्य पोस्ट मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि डेरा श्रद्धालु अपने हाथों में सफेद व खाकी रंग के लिफाफे लिए कतारों में लगे नजर आते हैं। यहां से क्षेत्र के काफी गांवों से श्रद्धालु सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख के 54वें जन्मदिन के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं। सोमवार से यह सिलसिला ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

हर साल भेज रहे ग्रीटिंग व राखियां
डेरा प्रेमी अरतीस कुमार इन्सां, राजेंद्र कुमार बारू, लिली कुमार इन्सां, केवल सिंह, शिवनारायण, बॉबी बिंदल, वीरेंद्र बिंदा, सोनू, रवि गुप्ता के अलावा गांव सिधानी के भंगीदास महेंद्र सिंह, सत्यवान, निशु, रिंकू गुर्जर, प्रेम इन्सां, धनपति, सावित्री, नीतू, सुखी, किरणपाल, छिंदर कौर इन्सां आदि ने बताया कि जब से उनके गुरु सुनारिया जेल गए हैं, तबसे वह हर साल ग्रीटिंग व राखियां भेजते रहे हैं। अगस्त महीने में उनका जन्मदिन होता है, इसलिए पूरे महीने को अवतार माह के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed