फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Raju Mehta becomes Market Committee Chairman, is close to former MP

Fatehabad News: राजू मेहता बने मार्केट कमेटी चेयरमैन, पूर्व सांसद के है नजदीकी

Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Raju Mehta becomes Market Committee Chairman, is close to former MP
रतिया के नव नियुक्त चेयरमैन राजू मेहता, - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
रतिया। प्रदेश सरकार ने वीरवार देर शाम मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद में बदलाव करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कुछ समय पहले 24 सितंबर को सरकार ने धर्मपाल शर्मा को चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी, परंतु उनका नोटिफिकेशन जारी न होने से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि पद में परिवर्तन संभव है। अंततः सरकार ने राजकुमार उर्फ राजू मेहता खुंबर को नया चेयरमैन नियुक्त कर निर्णय स्पष्ट कर दिया। राजू मेहता पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन

24 सितंबर के आदेश में नियुक्त वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी अपने पद पर बने रहेंगे। नए नोटिफिकेशन के तहत अनूप जल्लोपुर, नक्षत्र पिलछिया, अजैब हुकमावाली, जेपी लाली, सूरजभान, सुरेश हसंगा, राधेश्याम नागपुर, गुरुचरण खोखर रतिया, बनवारी लाल कलोठा, जगसीर कमाना, पारस सिंगला, नवनीत मेहता, सुखविंदर गोयल, जोनी, राधेश्याम और सुरेश लाली सहित कुल 17 सदस्यों को भी स्थान मिला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच की प्रगति, सरपंचों के विरोध और बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने चेयरमैन पद पर बदलाव को आवश्यक माना। हालांकि राजू मेहता भी सुनीता दुग्गल के करीबी हैं, फिर भी सरकार ने उन्हें नया विकल्प चुनकर विवाद शांत करने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सरपंच रहते विकास कार्यों में घपलेबाजी के लगे थे आरोप
चेयरमैन पद बदलने के पीछे कई कारण चर्चा में हैं। क्षेत्र में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के करीबी धर्मपाल शर्मा पहले से ही संभावित चेयरमैन के तौर पर सुर्खियों में थे। 24 सितंबर की घोषणा के बाद उनका नाम लगभग पक्का माना जा रहा था और इससे सुनीता दुग्गल का राजनीतिक प्रभाव भी बढ़ा हुआ दिख रहा था। हालांकि गांव भूंदड़वास के मौजूदा सरपंच सर्वजीत से चल रहे विवाद ने मामले को नई दिशा दे दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धर्मपाल शर्मा के सरपंच कार्यकाल में विकास कार्यों में अनियमितताएं हुईं। शिकायतें उपायुक्त तक पहुंचीं और जांच की मांग उठी। कुछ समय पहले धर्मपाल शर्मा और सरपंच सर्वजीत के बीच हाथापाई की घटना सामने आने पर क्षेत्र के करीब एक दर्जन सरपंचों ने खुलकर विरोध दर्ज किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर धर्मपाल शर्मा को हटाने की मांग रखी।

----------
रतिया मार्केट की नई लिस्ट जारी की जा चुकी है। बदलाव करते हुए राजकुमार मेहता को चेयरमैन बनाया गया है। कुलवंत सैनी वाइस चेयरमैन सहित अन्य सदस्य नियुक्त किए गए हैं। कुछ तकनीकी कारणों के चलते रतिया में बदलाव किया गया है।
-प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed