{"_id":"6973b6fa39984591fc06fd1d","slug":"rains-benefit-crops-maximum-temperature-drops-by-7-degrees-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-147508-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश से फसलों को मिला फायदा, अधिकतम पारा 7 डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश से फसलों को मिला फायदा, अधिकतम पारा 7 डिग्री लुढ़का
Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में बारिश से भीगी धान की बोरिया व हुआ जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन के चलते वीरवार रात को मौसम ने करवट ली। इससे रात करीब साढ़े 10 से लेकर 12 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जहां फसलों को फायदा मिला है, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले तीन दिन और बारिश के आसार हैं।
वहीं यह बारिश रबी सीजन की पहली बारिश है। इससे ठंड का फिर से बढ़ गई है। बारिश के बाद शुक्रवार सुबह जिले के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बारिश से शहर के लाल बत्ती चौक और बीघड़ रोड और भट्टू रोड पर जलभराव की स्थिति बनी। इससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा।
-- -
बिजली कट से पेयजल आपूर्ति रही बाधित
बारिश के साथ चली तेज हवा के के कारण बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। खैराती खेड़ा रोड स्थित बूस्टिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई हिस्सों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे शुक्रवार सुबह लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारी देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
-- -
खेती को फायदा, लेकिन मंडी में नुकसान
जनवरी माह में हुई इस बारिश को लेकर सहायक विकास अधिकारी डाॅ. बहादुर गोदारा ने बताया कि रबी की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस बारिश से सरसों की फसल को सबसे अधिक लाभ होगा। सरसों की फसल पर पाला जमने की आशंका खत्म हो गई है। वहीं गेहूं के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।
-- -
अनाज मंडी में भीगी धान की बोरियां (फोटो 10)
फतेहाबाद की पुरानी और नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी धान की करीब 1500 बोरियां बारिश में भीग गई हैं। मंडी में पुख्ता इंतजाम न होने के कारण किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। समय रहते बोरियों को तिरपाल से न ढके जाने के कारण धान भीग गया है।
-- -- -- -- -
:: क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों की ओर से नीचे बढ़ रही हवाओं के चलते बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। इसके बाद 25 जनवरी और 26 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार है। वहीं 27 और 28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होने की उम्मीद है। परंतु 29 जनवरी के बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।