फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rainfall impacts paddy harvesting, reduces arrivals in markets, purchases 5,000 quintals

Fatehabad News: बारिश के बाद धान की कटाई प्रभावित, मंडियों में आवक घटी, 5 हजार क्विंटल की खरीद

Mon, 26 Oct 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rainfall impacts paddy harvesting, reduces arrivals in markets, purchases 5,000 quintals
शहर की पुरानी अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बारिश के बाद धान की कटाई प्रभावित होने से अनाज मंडियों में फसल की आवक कम हो गई है। वहीं, खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद मंडियों में पहुंच रहे धान में नमी की मात्रा बढ़ने से किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसका असर धान खरीद पर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को जिले में महज 5 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। बारिश के कारण धान की कटाई और मंडियों तक फसल पहुंचने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

नमी अधिक होने के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मंडियों में धान की आवक और खरीद की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। दूसरी ओर, अब तक जिले में कुल 25 लाख 83 हजार 60 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब तक 15.13 लाख क्विंटल धान का उठान
जिले में खरीदे गए धान का अब तक 15 लाख 13 हजार 340 क्विंटल धान का उठान पूरा हो चुका है। यह कुल खरीद का करीब 59 प्रतिशत है। वहीं, अभी 10 लाख 69 हजार 720 क्विंटल धान का उठान बाकी है। ऐसे में मंडियों में खरीदे गए धान के उठान की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण बनी हुई है। धान खरीद के बदले किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। अब तक किसानों को उनकी फसल के एवज में 342.97 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बारिश के चलते कटाई प्रभावित होने और फसल में नमी बढ़ने से खरीद की गति धीमी हुई है। अब मौसम साफ होने के बाद धान की कटाई में तेजी आने और मंडियों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।

-------
:: खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से अपील की कि वे 17 फीसदी तक की नमी मानकों के अनुरूप धान की फसल ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
कुशलपाल बूरा, खाद्य आपूर्ति विभाग नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed