फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain wreaks havoc following storms; 1,381 electricity poles toppled, power out for over 19 hours

Fatehabad News: आंधी तूफान के बाद बारिश का तांडव, 1381 बिजली के पोल गिरे, 19 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

Fri, 12 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc following storms; 1,381 electricity poles toppled, power out for over 19 hours
आंधी के चलते नागपुर क्षेत्र में जमीन पर गिरे बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर। बिजली व
फतेहाबाद/टोहाना/जाखल/रतिया।
विज्ञापन

जिले में वीरवार रात को आए तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कुछ ही घंटों में तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया। टोहाना क्षेत्र में ज्यादा नुकसान होने की सूचना है। तूफान के चलते जिले में 1381 बिजली के खंभे और 45 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें टोहाना में सबसे ज्यादा 946 खंभे, रतिया में 185 खंभे, 20 ट्रांसफार्मर व फतेहाबाद में 250 खंभे, 25 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
फतेहाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में 150 पेड़ के टूटकर गिर गए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 19 घंटों तक बिजली गुल रही। गांव जमालपुर शेखां में कार्तिक दूध डेयरी की दीवार गिर गई। गांव अमानी में 10 फीट ऊंची दीवार गिरने से पीजीटी शिक्षक सेशीराम की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जाखल में गांव चुल्लड़ के पास रेलवे लाइन पर पेड़ गिर गया। टोहाना के कई राइस मिलों में भारी नुकसान होने की सूचना है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में वीरवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तुफान के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ कुछ ही देर में धराशायी हो गए और बिजली आपूर्ति करने वाले खंभे टूटकर गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर खंभे व पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन ने क्रेन व कर्मचारियों की मदद से गिरे हुए खंभों व टूटे पेड़ों को हटवाया। बिजली गुल होने से कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टोहाना में राइस मिलों में लाखों का नुकसान

टोहाना। बलियाला रोड स्थित सतगुर राइस मिल में तूफान से शेड उड़ गए और बारिश का पानी घुसने से तैयार चावल, मशीनरी व अन्य सामान भीगकर खराब हो गया। मिल संचालक मोंटू अरोड़ा के मुताबिक 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह आनंद राइस मिल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ जबकि जमालपुर में बलविंदर सैनी के कार्तिक डेयरी में दीवार गिरने से लाखों का नुकसान, शिवा एग्रो में टीन की शेड उड़ गई। टोहाना के शगुन मैरिज पैलेस में नुकसान की सूचना है।
------
अमानी में दीवार गिरने से टाटा टियागो कार क्षतिग्रस्त

टोहाना। बरसात के चलते गांव अमानी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत पीजीटी संस्कृत शिक्षक सेशीराम की खड़ी कार पर 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में टाटा टियागो कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित सेशीराम ने बताया कि घटना के वक्त वह परिवार सहित पोर्च में थे। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो कार पर गिरा का मलबा देखकर सन्न रह गए।
-----
जाखल में रेलवे लाइन पर गिरा पेड़
जाखल। समीपवर्ती गांव चुलड़ के पास रेलवे लाइन पर बारिश और तूफान के चलते एक पेड़ गिर गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाकर रेल मार्ग बहाल करवाया। जाखल रेलवे स्टेशन पर दो पेड़ गिए गए। शहर के कुलां रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा।

-----
जिले में हुई बारिश का आंकड़ा एमएम में
फतेहाबाद-02 एमएम
रतिया-05 एमएम
टोहाना-26 एमएम
जाखल-45 एमएम
भट्टूकलां-32 एमएम
भूना-12 एमएम
कुलां-08 एमएम
----
13 तक तेज हवाएं और बारिश के आसार
प्रदेश में मौसम 14 जून तक परिवर्तनशील से व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही तथा हवाओं की दिशा में बदलाव के आसार है। जिसके आंशिक प्रभाव से 13 जून तक के दौरान प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज बारिश के आसार हैं।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed