फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain water filled in the fields

ज्यादा बारिश से 25 हजार एकड़ में फसल नष्ट

Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the fields
पिछले दिनों हुई मानसून की बारिश से जिले की 25 हजार एकड़ भूमि पर खड़ी फसलें नष्ट हो गई। इनमें 15 हजार एकड़ भूमि में नरमा व 10 हजार एकड़ में धान की फसल बारिश के पानी से डूब गई। इनमें सर्वाधिक नुकसान टोहाना व रतिया खंड में हैं। कृषि विभाग के पास अब तक धान व नरमा के खराबे के मुआवजे के लिए 72 किसानों के आवेदन आ चुके हैं। कृषि विभाग के डीडीए ने किसानों से कहा कि वह अपने बैंक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाकर खराबे का आवेदन विभाग को दे सकते हैं। बता दें कि धान की फसल में पानी खड़ा होने पर खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई इस योजना में नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 12 से 22 जुलाई तक फतेहाबाद में भारी बारिश हुई। इसमें जिले की औसत 83 एमएम बारिश दर्ज की गई लेकिन रतिया व टोहाना में करीब 150 एमएम बारिश हुई। ऐसे में वहां नरमा व धान की फसल पानी में डूब गई। गांव अक्कांवाली, समैण, नन्हेड़ी, कन्हड़ी, जापतेवाला, लाम्बा, कुदनी, भीमेवाला व जाखल सहित अनेक निचले क्षेत्रों की धान व नरमे की फसल में तीन दिन तक पानी खड़ा रहा जिन्हें बाद में किसानों ने पंप लगाकर खेतों से निकाला। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यहां पर नरमे की फसल 60 फीसदी व धान की 50 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बजाज एलियांज कंपनी के साथ बीमा का करार हो चुका है जिसका 15 जुलाई को नोटिफिकेशन आ गया था। जिन किसानों ने बीमा नहीं करवाना उन्होंने 24 जुलाई तक संबंधित बैंक को लिखकर दे दिया है। बाकी ऋणी व गैर ऋणी किसान 31 जुलाई तक अपना बीमा कटवाकर बैंक को प्रीमियम भर सकते हैं जिसके बाद कृषि विभाग को खराबे का आवेदन भी दे सकते हैं। मालूम हो कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। उन किसानों का बैंक ने 24 जुलाई 31 जुलाई तक प्रीमियम काट लेना है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेश डॉ. राजेश सिहाग ने कहा है कि बारिश के जलभराव से धान व नरमे की फसल खराब होने पर रतिया व टोहाना खंड के 60 आवेदन विभाग के पास आ चुके हैं। इनकी जांच पड़ताल करके कम्पनी को लिखा जायेगा। ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक प्रीमियम नहीं कटवाया वह बैंक में जाकर बीमा का प्रीमियम कटवाकर उसके बाद कृषि विभाग के खंड कार्यालय में आवेदन दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहाग ने कहा कि किसानों को दिक्कत न हो इसके लिए विभाग ने प्रत्येक खंड में खराबे के आवेदन लेने का काम शुरू कर दिया है। ताकि किसानों को खराब फसल का मुआवजा मिल सके। बता दें कि धान की फसल में जलभराव होने की स्थिति में खराब हुई फसल का बीमा योजना में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं हैं। नरमे की बिजाई हुए एक माह से ऊपर हो चुका है, जबकि धान की फसल की बिजाई हाल में हुई है। किसानों का नरमे पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ व धान पर 2 हजार रुपये प्रति एकड़ राशि खर्च हो चुकी है। अब दोबारा फसल बिजाई पर पुन: खर्च उठाना पड़ेगा।
इतनी हुई
जुलाई माह एमएम
05 10 एमएम
12 12 एमएम
20 15 एमएम
21 46 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed