फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain in fatehabad, monsoon in fatehabad, road full to rain water, fatehabad

झमाझम बरसे बादल, तीन घंटे में हुई 18 एमएम बरसात

Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
rain in fatehabad, monsoon in fatehabad, road full to rain water, fatehabad
फतेहाबाद में पानी से लबालब सड़के । - फोटो : amar ujala
फतेहाबाद में शनिवार को मानसून की दूसरी झमाझम बारिश हुई। करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पूरा शहर जलमग्न हो गया। यह बारिश धान और नरमा उत्पादक किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। शनिवार को फतेहाबाद में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रतिया में 35 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


शनिवार अलसुबह यहां बादल बरसे तो सुबह मौसम खुशगवार था। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रही। लगातार हुई बारिश के कारण बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की हाजिरी कम रही।
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव
शहर  के थाना रोड, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, धर्मशाला रोड, भट्टू रोड, लालबत्ती चौक, नेशनल हाईवे, सिविल अस्पताल, ठाकर बस्ती, रतिया चुंगी, भूना मोड़, बीघड़ रोड, डीएसपी रोड, माजरा रोड, गोपीराम धर्मशाला के पास दो-दो फुट तक जलभराव हो गया। जलभराव से चार पहिया वाहन रेंगते नजर आए तो दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात से एसडीएम, एएसपी और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता की कोठी के बाहर पानी का जलभराव हो गया। सीवरेज भी दिनभर ओवरफ्लो होकर बहते रहे। भट्टू रोड पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता की कोठी के पास पानी भर गया। हालांकि, अभियंता की कोठी का लेवल सड़क से काफी ऊंचा है, लेकिन यहां डेढ़ किलोमीटर तक पानी ही पानी भरा था।

भट्टू रोड पर कई अस्पतालों के अलावा गर्ल्स कॉलेज, आईटीआई, खेल स्टेडियम सहित अनेक संस्थान हैं। इस सड़क का लेवल काफी नीचा है। यहां हालात ये हैं कि यहां बारिश के दिनों में दो फुट तक पानी जमा हो जाता है। अस्पताल या शिक्षण संस्थाओं में आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई।

नरमा और धान की फसल को फायदा
बरसात से नरमा और धान उत्पादक किसानों की बांछें खिल गईं। पानी की कमी से नरमे को लगी सफेद मक्खी का प्रकोप इस बरसात के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे ही धान की सूख रही फसल अब हरी होगी और पानी की किल्लत के चलते धान की रुकी हुई बिजाई फिर से होने लगेगी। इससे धान का बिजाई लक्ष्य पूरा हो जाएगा। गांव दादूपुर के किसान सुधीर मेहता ने बताया कि गर्मी में फसलें सूख रही थी। अब किसानों को फिर से आस जगी है।

बारिश काफी फायदेमंद है। इस बारिश से नरमा फसल की बीमारी दूर होगी, वहीं धान उत्पादक किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगे बरसात होती है तो भी किसानों को फायदा होगा। फतेहाबाद में शनिवार को करीब 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
-बलवंत सिंह सहारण, कृषि उपनिदेशक

बारिश का पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। शहर के मुख्य बाजारों का पानी चिल्ली की ओर निकल गया है भट्टूरोड का पानी एसटीपी के रास्ते जल्द निकल जाएगा।
फूलकुमार तंवर, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद

भट्टूकलां। शनिवार को हुई बारिश से भट्टूमंडी में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शहर का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो गया। हिसार और फतेहाबाद मार्ग की सड़कें जलमग्न हो गईं। रेलवे स्टेशन से लेकर आदमपुर बस स्टैंड तक सड़क पर करीब एक से दो फुट तक पानी जमा रहा। वहीं, बारिश के जमा पानी के बीच से जब भाजपा नेता गणेशीलाल का काफिला गुजरा तो उनके सामने से आ रही कई गाड़ियां पानी के बीच में ही बंद हो गईं।


रतिया में तेज बारिश से सड़कें लबालब
रतिया। शुक्रवार रात रतिया में तेज बारिश के कारण शहर में लबालब पानी भर गया। पानी की निकासी न होने पर लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष जताया। सुबह से हुई बूंदाबांदी से निचले इलाकों में बने घरों में पानी घुस गया। बारिश से मुख्य मार्गों टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेन बाजार में कई दुकानों के भीतर बरसाती पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed