{"_id":"68af4ba25efd1402570514b5","slug":"rain-damages-cotton-in-village-bhimwala-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-139289-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव भीमेवाला में बारिश से नरमा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव भीमेवाला में बारिश से नरमा को नुकसान
Wed, 27 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव भीमेवाला में बारिश के पानी में डूबी नरमा की फसल। संवाद
समैन। टोहाना के ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिन हुई तेज बारिश से गांव भीमेवाला में 300 एकड़ नरमा की फसल डूब गई। किसानों ने बताया कि भारी बारिश के कारण आस-पास के गांवों का पानी भीमेवाला के खेतों में आकर ठहर गया है। इससे नरमा की फसल डूबी है।
किसान प्रदीप नैन, अमित कुमार, सतीश, प्रसिद्धपाल, सुखबीर, मुनीश, हनुमान, जगदीश व नसीब ने बताया कि बारिश के कारण उनके खेतों में नरमा की फसल डूब गई है। अब फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने बताया कि गांव में कुल 1400 एकड़ जमीन में खेती होती है, जिसमें से करीब 300 एकड़ नरमा व 80 एकड़ में बाजरे की फसल बिजाई हुई है। इसके अलावा बाकी का रकबे में धान की फसल होती है। फिलहाल किसान प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है, ताकि उनके खेतों में से किसी तरह बारिश का पानी का निकाला जा सके।
:: गांव भीमेवाला में जिन किसानों की नरमा व बाजरे की फसल बारिश के कारण पानी से डूबी है व 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी को जरूर सूचित करें, ताकि जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया है, उसका मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
मुकेश महला, एसडीओ,कृषि विभाग टोहाना।