फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain causes waterlogging in the city, saving the fields

Fatehabad News: बारिश से शहर में जलभराव, खेतों को संजीवनी

Sat, 08 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rain causes waterlogging in the city, saving the fields
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर बारिश के बाद हुआ जलभराव संवाद
फतेहाबाद। शनिवार को हुई बारिश ने जहां नरमा, धान और मूंग की फसलों को संजीवनी दी वहीं शहर के कई हिस्सों में हल्का जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी तरफ बारिश के कारण शनिवार को जिले के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले दो दिन भी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार को दिनभर रुक-रुककर जारी रही। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी के साथ उमस से भी राहत मिली।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण खरीफ की फसलों को बारिश का इंतजार था। शनिवार की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नरमा, धान और मूंग की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद है। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने के साथ पैदावार में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बारिश के कारण बीघड़ रोड, माजरा रोड और लाल बत्ती चौक क्षेत्र में हल्का जलभराव हो गया। इससे कुछ समय तक राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
-----
बिजली की खपत में 60 लाख यूनिट की कमी
मौसम सुहावना होने और तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली की खपत में कमी दर्ज हुई है। गर्मी और कृषि क्षेत्र सिंचाई कार्य जारी होने के कारण जिले में रोजाना करीब 1 करोड़ 30 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की जा रही थी। बारिश के बाद एसी और कूलरों का प्रयोग कम होने से बिजली की मांग में 60 लाख यूनिट की गिरावट आई है। इससे बिजली निगम को भी राहत मिली है।

-------------
:: प्रदेश में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने से 9 व 10 अगस्त को आंशिक बादलवाही व बारिश की उम्मीद है। इसके बाद 11 अगस्त से फिर से प्रदेश में बारिश की उम्मीद बन रही है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed