फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rain became an obstacle, police became a support: HTET candidates found a safe path.

बारिश बनी बाधा, पुलिस बनी सहारा : एचटेट परीक्षार्थियों को मिली सुरक्षित राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rain became an obstacle, police became a support: HTET candidates found a safe path.
एसडीएम राजेश ने परीक्षार्थी किरण को सरकारी गाड़ी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया।  स्रोत : सूचना
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल 1 और 2 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने परीक्षार्थियों की राह में मुश्किलें खड़ी कर दीं। इस दौरान पुलिस ने परीक्षार्थियों की मदद कर केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन

रतिया रोड और धर्मशाला रोड स्थित परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी जलभराव हो गया, जिससे केंद्र तक पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था की। इस पहल के तहत सैंकड़ों परीक्षार्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाया गया। लेवल-1 व 2 में कुल 7769 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इससे एक दिन पहले बुधवार को आयोजित लेवल 3 की परीक्षा में 3385 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

मानवता की मिसाल : थाना प्रभारी और एसडीएम आए मदद को आगे
बारिश के बीच बीघड़ रोड पर जलभराव के कारण चार महिला परीक्षार्थी फंसी हुई थीं। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से सभी परीक्षार्थियों को पॉयनियर स्कूल परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम राजेश कुमार ने भी मानवीयता की मिसाल पेश की। भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज में एक परीक्षार्थी किरण (निवासी लहरियां गांव) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। निरीक्षण के दौरान जब एसडीएम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से समन्वय कर सरकारी गाड़ी के माध्यम से किरण को उसके घर तक सुरक्षित भिजवाया।
पैर में फ्रैक्चर से जूझ रही महिला परीक्षार्थी को पहुंचाया केंद्र तक
स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में पुलिसकर्मियों ने कौशल्या नामक महिला परीक्षार्थी को सुरक्षित और समय पर पहुंचाया। कौशल्या के पैर में फ्रैक्चर के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं। ऐसे में स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों सिपाही प्रीता और अमन ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कौशल्या को सहारा देकर केंद्र तक पहुंचाया।

बस अड्डे से पहुंचाया परीक्षा केंद्र
पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि बारिश के चलते बस अड्डा पर एक छात्रा खड़ी है। इसका परीक्षा केंद्र देव पब्लिक स्कूल है। इस पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी टीम भेजी और छात्रा को सुरक्षित एवं समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed