{"_id":"c99e07a2696cf2fb887e5a64c168eb99","slug":"rail-budget-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन के लिए बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन के लिए बजट जारी
अमित रूखाया/ अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधाई हो! फतेहाबाद में रेल लाइन आने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। वीरवार को जारी रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लगभग 400 करोड़ की लागत वाली हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा की 93 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए बजट जारी कर दिया है। हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि दुष्यंत पिछले दिनों रेलवे संबंधी कई मांगों के लिए रेल मंत्री से मिले थे। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर कितना बजट अग्रोहा से फतेहाबाद रेल लाइन के लिए जारी हुआ है। 2013 में यूपीए सरकार के समय तत्कालीन सांसद अशोक तंवर के प्रयासों के बदौलत अग्रोहा-फतेहाबाद रेललाइन का एलान हुआ था।
लेकिन दो साल से बजट जारी ना होने के चलते इस रेल मार्ग की संभावना पर ही सवाल निशान उठने लगे थे। अब बजट जारी होने से इस योजना को जल्द शुरू किए जाने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण और अन्य कामों पर एक साल में शुरू हो सकता है काम
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की मानें तो हालांकि इसका अभी पता नहीं है कि सरकार ने किस मद और मौजूदा साल में बजट का क्या प्रावधान रखा है, लेकिन इतना तय है कि अब रेलवे अधिकारी जमीन अधिग्रहण और अन्य कामों पर भी काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में समयसीमा लगाना जल्दबाजी होगी लेकिन यह संभव है कि एक साल तक इस दिशा में काम शुरू हो सकता है। हरियाणा में भले ही रेलमंत्री ने कोई सौगात ना दी हो, लेकिन हिसार स्टेशन के लिए उन्होंने पांच आरओबी एवं दो आरयूबी का एलान किया है।
सिरसा सांसद को नहीं जानकारी, कहा- आश्वासन दिया होगा
हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन के लिए बजट जारी होने की बात जहां फेसबुक पेज पर अपडेट कर दी, लेकिन उन्हीं की पार्टी के सिरसा सांसद सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी को वीरवार रात तक इस बारे में जानकारी नहीं थी। अमर उजाला ने ही उन्हें दुष्यंत चौटाला द्वारा फेसबुक पेज पर अपडेट करने की बात बताई तो भी सांसद रोड़ी ने इतना कहकर फोन काट दिया कि आश्वासन दिया होगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के शहर की मांग रही अधूरी
रेल बजट से टोहाना के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक रिजर्वेशन काऊंटर खोला जाएगा। अभी यहां पर रिजर्वेशन काऊंटर ना होने के कारण लोगों को इंटरनेट से टिकट बुकिंग करवानी पड़ती है। इसके अलावा टोहाना रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर है, जिसके कारण यहां पर टिकट लेने के लिए मारामारी बनी रहती है। लोगों ने मांग रखी थी कि यहां पर एक और टिकट काउंटर खोला जाए, ताकि टिकट के लिए मारामारी ना हो। लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के शहर की ये छोटी-छोटी मांगें पूरी ना हो सकी।
हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन के लिए बजट जारी कर दिया गया है। अभी ये देखना बाकी है कि इस साल के लिए रेलवे ने कितना बजट दिया है।
दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार।
रेल बजट पूरी तरह निराशाजनक था। रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरियाणा का कर्ज तक नहीं उतार पाए। कम से कम उस प्रदेश के लिए एक तो अच्छी घोषणा कर देते जिस प्रदेश ने उनको रेलमंत्री के पद तक पहुंचाया। फतेहाबाद रेललाइन के लिए काम मैंने मंजूर करवाया था। बजट जारी हुआ है तो अब आगे के काम में भी तेजी लाई जानी चाहिए।
डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष।
भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि उनके लिए पूरा देश और पूरा प्रदेश महत्वपूर्ण है। फतेहाबाद की बरसों पुरानी रेल की मांग को पूरा करने की दिशा में सरकार ने पहला कदम चल दिया है। अब मंजिल भी जल्द आएगी। रेल मंत्री द्वारा पेश किया रेल बजट पूरी तरह संतुलित है। ये बजट सब्जबाग ना दिखाकर वास्तविकता के धरातल पर है। रेल मंत्री ने पेंडिंग पड़ी योजनाओं को पूरा करने की बात कही है। किराया ना बढ़ाकर रेल मंत्री ने बजट को जनता के हित का भी कर दिया है।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद