फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Raids were conducted on six medical stores; stock and sales records were examined.

Fatehabad News: छह मेडिकल स्टोर पर दी दबिश स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड खंगाला

Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on six medical stores; stock and sales records were examined.
ड्रग विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए। संवाद
रतिया। क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों और हाल ही में युवाओं की संदिग्ध मौतों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को स्टेट ड्रग (राज्य औषधि नियंत्रण विभाग) विभाग और स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने जिले में व्यापक छापेमारी की। इस दौरान गांव रत्ताखेड़ा, पुराना बस स्टैंड, टोहाना रोड और मुख्य बाजार में 6 मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया। टीम ने दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और प्रतिबंधित नशीली दवाओं की उपलब्धता की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व सिरसा जोन के सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी रमन कुमार और फरीदाबाद के सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी कृष्ण कुमार गर्ग ने किया।टीम में ड्रग कंट्रोल अधिकारी संदीप गहलान और प्रदीप राठी सहित तीन अलग-अलग टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन

सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रजिस्टर और डॉक्टर की पर्चियों का मिलान कर बिना अनुमति नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक जांच में कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई, लेकिन कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और शहर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। जिन मेडिकल स्टोर्स के रिकॉर्ड में खामियां पाई जाएंगी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed