{"_id":"5f1f0b9e8ebc3e9ff243845c","slug":"raid-in-the-tehsil-office-of-cm-flying-fatehabad-news-rtk5660324161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में रेड, लॉकडाउन के दौरान हुई रजिस्ट्रियों का रिकार्ड खंगाला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग की तहसील कार्यालय में रेड, लॉकडाउन के दौरान हुई रजिस्ट्रियों का रिकार्ड खंगाला, हड़कंप
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर के तहसील कार्यालयों में हुई रजिस्ट्रियों के हेरफेर की आंच फतेहाबाद तहसील कार्यालय भी पहुंच गई है। सोमवार दोपहर सीएम फ्लाइंग की एक सदस्यीय टीम फतेहाबाद तहसील कार्यालय में पहुंची और सीधे रजिस्ट्री क्लर्क को तलब कर लिया। सीएम फ्लाइंग की ओर से सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सारी कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि जिस समय सीएम फ्लाइंग के सदस्य तहसील कार्यालय पहुंचे उस समय तहसीलदार विजय मेहता कार्यालय में नहीं थे और नायब तहसीलदार भी कुछ देर में वहां से निकल गए। तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क विजय कुमार ने सीएम फ्लाइंग के रेड व रजिस्ट्रियों के रिकार्ड को जांचने की पुष्टि की है।
लॉकडाउन से अब तक फतेहाबाद शहर की रजिस्ट्रियों पर रहा फोकस : तहसील कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सीधा रजिस्ट्री क्लर्क के पास पहुंचे और उनसे लॉकडाउन के शुरू होने से लेकर अभी तक हुई रजिस्ट्रियों का स्टेटस मांगा। जिसके बाद रजिस्ट्री क्लर्क सीएम फ्लाइंग अधिकारी को लेकर कंप्यूटर रूम में गए जहां पर उन्हें सारा रिकार्ड ऑनलाइन दिखाया गया। इस दौरान सीएम फ्लाइंग के अधिकारी ने पूरे जिले की बजाए सिर्फ फतेहाबाद शहर से जुड़ी रजिस्ट्रियों पर फोकस रखा। जानकारी अनुसार सीएम फ्लाइंग के अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शहरी क्षेत्र की तकरीबन डेढ़ सौ रजिस्ट्रियों का रिकार्ड जांचा। इस रिकार्ड की कॉपी वो साथ भी लेकर गए हैं।
प्रदेशभर में रजिस्ट्री घोटाला सामने आने के बाद 17 तक रजिस्ट्रियों पर लगाई गई है रोक : प्रदेश सरकार ने बीते दिनों अचानक 17 अगस्त तक नई रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। इस तरह अचानक प्रदेशभर में रजिस्ट्रियों पर रोक लगने पर प्रदेशभर के तहसील कार्यालयों में हड़कंप मच गया था। ये आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार को रजिस्ट्रियों में किसी बड़े गड़बड़झाले की सूचना मिली है जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए ही रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग से एक ही अधिकारी पहुंचा रेड मारने : अब इसे कोरोना इफेक्ट कहें या सीएम फ्लाइंग प्रशासन की चालाकी कि सोमवार को तहसील कार्यालय में रेड मारने के लिए सीएम फ्लाइंग की कई सदस्यीय टीम नहीं बल्कि एक ही सब इंस्पेक्टर पहुंचा। सिंगल अधिकारी तहसील कार्यालय में पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों को तो एकबारगी भनक ही नहीं लगी कि तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड पड़ चुकी है। वो तो बाद में रजिस्ट्री क्लर्क को कंप्यूटर रूम में ले जाकर रजिस्ट्रियों का रिकार्ड खंगालना शुरू किया गया तो जाकर लोगों को पता चला कि तहसील दफ्तर में सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंच चुकी है।
‘सीएम फ्लाइंग के एक अधिकारी आए थे और उन्होंने लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अभी तक शहर फतेहाबाद में की गई रजिस्ट्रियों के रिकार्ड की मांग की। चूंकि रजिस्ट्रियों का रिकार्ड डिजिटल किया गया है तो उन्हें कंप्यूटर रूम में ले जाकर सारा रिकार्ड मुहैया करवाया गया है। अब ये किस संदर्भ में मांगा गया है, इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। जिस वक्त सीएम फ्लाइंग के अधिकारी पहुंचे उस समय तहसीलदार व अन्य अधिकारी फील्ड में गए हुए थे।’ -विजय कुमार, आरसी, तहसील कार्यालय, फतेहाबाद।