फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rahul Gandhi's planting paddy in the field is only a political stunt:Barala

राहुल गांधी का खेत में जाकर धान लगाना सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट : बराला

Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Jul 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's planting paddy in the field is only a political stunt:Barala
टोहाना (फतेहाबाद)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि राहुल गांधी का खेत में जाकर धान लगाना एक पॉलिटिकल स्टंट है, इसे सिर्फ फोटो सेशन ही कहा जाएगा। अगर वास्तव में गरीब की समस्या को समझना है तो उसके साथ आत्मीयता से जुड़ना होगा।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बराला ने कहा कि वे पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। प्रदेश में दस साल पूरे होने के बाद अगले दस साल तक भी भाजपा की ही सरकार रहेगी।
विज्ञापन

अभय चौटाला के व्यवहार के कारण पार्टी एक सीट पर आई
बराला ने अभय चौटाला द्वारा टोहाना में सरकार का दिवालिया पिटने के बयान पर कहा कि उनकी इसी तरह की बयानबाजी व व्यवहार के कारण उनकी पार्टी सिर्फ एक सीट पर आ गई है। परमात्मा उन्हें बुद्धि दें, ताकि उनकी पार्टी का आगे यह हाल न हो। भाजपा-जजपा गठबंधन पर असमंजस होना स्वाभाविक है। क्योंकि चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ है। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चुनाव के समय ही निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने चार चुनाव लड़े हैं, पार्टी सर्वोपरि
बराला ने खुद के टोहाना से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैंने पार्टी के आदेश का पालन करते हुए चार चुनाव लड़े हैं। हमारे लिए देश व पार्टी सर्वोपरि है, उसी अनुसार काम करते हैं। हमारी इच्छा का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के दावे पर बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के अनेक चेहरे हैं, इसलिए कांग्रेस कभी संगठित नहीं हो सकती। कुमारी सैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी सहित कई लोग अपने आप को सीएम का दावेदार बताते हैं। दीपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा के 29 मंत्रियों व विधायकों के संपर्क में होने पर बराला ने कहा कि ऐसे नेताओं के बयानों में कोई दम नहीं है। यह आधारहीन बातें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed