फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rahul and Ritu were selected as the best players in the competition

Fatehabad News: प्रतियोगिता में राहुल और रितु चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 20 Feb 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Ritu were selected as the best players in the competition
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज प्रबंधन
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आगाज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने ध्वजारोहण कर और खेल मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में राहुल और रितु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन


दिन भर चली मीट में विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा लंबी कूद और शॉट पुट में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जितेंद्र, सागर, बलवान, मंदीप और गुरप्रीत रेफरी की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन विकास और तान्या मेहता ने किया।
विज्ञापन


एनएसएस व एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी वर्मा, डॉ. विकेश सेठी, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. प्रतिभा मखीजा के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉलेज स्टाफ डॉ. राम गोपाल, डॉ. सुरेंद्र पाल सिद्धू, डॉ. विजय गोयल, अनु जिंदल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास और एसएस मल्होत्रा ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------





लड़कों की प्रतियोगिता के परिणाम



लडक़ों की लंबी कूद में अजय, रूपेश और प्रवीन, 200 मीटर दौड़ में अजय, राहुल और ध्रुव, 400 मीटर दौड़ में राहुल, राकेश और प्रवीण कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 4 गुणा 100 रिले रेस में राकेश, प्रवीन, राहुल व साहिल ने प्रथम, रजत, देवेन्द्र, सुनील व रूपेश ने द्वितीय तथा मनीष, प्रवीण, आकाश व नवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 5 हजार मीटर दौड़ में राहुल, साहिल व राकेश अव्वल रहे।


लड़कियों की प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कियों की लंबी कूद में रितु, मनीषा व रविना, 200 मीटर दौड़ में सपना, नवदीप व आरजू, 400 मीटर दौड़ में निर्मला, वर्षा व रितु ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 4 गुणा 100 रिले रेस में ममता, रितु, शिक्षु व नवदीप ने पहला, मोनिका, मनीषा, आरजू व निर्मला ने दूसरा तथा सपना, कविता, रवीना व वीनू तीसरे स्थान पर रही।

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज प्रबंधन

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज प्रबंधन

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज प्रबंधन

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत कालेज प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed