फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rahgiri, sports and cultural events, fatehabad

राहगीरी में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
rahgiri, sports and cultural events, fatehabad
पपीहा पार्क परिसर में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व गणमान्य व्यक्ति। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को पपीहा पार्क परिसर में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों ने बड़े ही जोश से भाग लिया। जिला प्रशासन ने राहगीरी कार्यक्रम से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण, पराली न जलाने और भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, खेल विभाग तथा आमजन ने भाग लिया। राहगीरी में रस्साकशी, बैडमिंटन, वालीबाल, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी दलजीत सिंह और सुभाष चंद्र ने संयुक्त रूप से नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्लेटफार्म देना हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन, पुलिस और जनता के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द की भावना को और अधिक प्रबल करने और तनावपूर्ण जिंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शहर में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए। खराब जीवन शैली के कारण जीवन में अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियां व एक-दूसरे से तालमेल के अभाव में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। राहगीरी के माध्यम से लोग सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरुद्ध दौड़ का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व एईई हिसार से राजेंद्र ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने व वातावरण को बेहतर बनाने बारे में मौजूद लोगों को जागरूक किया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध दौड़ का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा राहगीरी कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतिभागियों को डीएसपी सुभाष चंद्र ने स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी रामधन, इंद्रपाल, राजेश मोंगा, विकास जाखल, हॉकी कोच राजबाला, रामकिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed