फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rabies injection ends in hospital, patients returning disappointed

अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन खत्म, मरीज लौट रहे निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rabies injection ends in hospital, patients returning disappointed
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन कक्ष। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिनों से रेबीज इंजेक्शन ही नहीं है। रोजाना 50 से 55 मरीजों को नागरिक अस्पताल से बिना इंजेक्शन लगवाए बिना लौटना पड़ रहा है। यहां तक कि पीएचसी स्तर पर रेबीज इंजेक्शन लगाने की सुविधा तक नहीं है। गांवों से मरीज नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं लेकिन यहां भी मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

बता दें के अस्पताल में हर माह 1150 से 1200 तक मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। अस्पतालों में रेबीज इंजेक्शनों की सप्लाई हिसार के वेयर हाउस होती है लेकिन यहां से कम सप्लाई के कारण अस्पताल अपने स्तर पर खरीद रहे हैं। लेकिन अभी हालात ये है कि समय पर इंजेक्शन की खरीद न करने के कारण स्टॉक ही खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

निजी में 700 से 800 रुपये में लगवाने को मजबूर मरीज
कुत्ते के काटने पर अगर घाव कम है तो तीन इंजेक्शन लगाए जाते हैं और अगर ज्यादा है तो पांच इंजेक्शन लगाए जाते है। नागरिक अस्पताल में बीपीएल और आयुष्मान पात्रों के लिए इंजेक्शन फ्री है और इसके अलावा अन्य मरीजों से 100 रुपये प्रति इंजेक्शन लिए जाते हैं। अस्पताल में इंजेक्शन न होने कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है, यहां पर उन्हें 700 से 800 रुपये प्रति इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बढ़ जाते हैं कुत्ते काटने के मामले
अस्पताल में गर्मी के मौसम में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के केस बढ़ जाते हैं। आमतौर पर 35 से 40 केस रोजाना आते है लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण कुत्ते के काटने के केस बढ़ जाते हैं। फिलहाल रोजाना 50 से 55 मरीज रोजाना आ रहे हैं।
कोट
रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई पीछे से ही नहीं आ रही है। स्थानीय स्तर पर ही खरीदे जा रहे हैं। जल्द ही नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे।
- डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed