{"_id":"689a2fa5d16a3a6fa702697c","slug":"queue-for-treatment-students-and-elderly-looked-helpless-in-the-heat-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138411-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपचार के लिए लगी कतार, गर्मी में विद्यार्थी-बुजुर्ग दिखे लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपचार के लिए लगी कतार, गर्मी में विद्यार्थी-बुजुर्ग दिखे लाचार
Mon, 11 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल पर्ची कटवाने के लिए लगी लाइनसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली। इसके चलते अस्पताल में विशेषज्ञों के पास मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 1250 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। मेडिकल करवाने के लिए भी विद्यार्थियों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशान होना पड़ा। अस्पताल में मेडिकल पर्ची स्थल पर लंबी कतार रही।
खिड़की के पास पंखे की सुविधा न होने के चलते 40 से 50 मिनट तक गर्मी में खड़े रहे। यहां तक मेडिकल पर्ची काटने के लिए एक ही कर्मचारी की डयूटी लगाई गई थी।
-
गर्भवतियों को विभाग की तरफ से दी गई डाइट :
नागरिक अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन किया गया और खून व यूरिन की जांच की गई। शिविर में 150 गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। गर्भवतियों को विभाग की तरफ से डाइट भी दी गई।
विज्ञापन
9, 10 और 23 तारीख को लगाया जाता है शिविर
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ.बुधराम ने बताया कि माह की 9, 10 और 23 तारीख को शिविर लगाया जाता है। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती की जांच की जाती है और हाई रिस्क प्रेगेंसी चिह्नित होती है। उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती का समय रहते उपचार शुरू किया जाता है ताकि जच्चा और बच्चा डिलिवरी तक स्वस्थ रहे।