फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Putting up hoardings at 19 places in the city became cheaper by two percent, Fawwara Chowk is the most expensive.

Fatehabad News: शहर में 19 जगहों पर होर्डिंग लगाना दो फीसदी हुआ सस्ता, फव्वारा चौक सबसे महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Putting up hoardings at 19 places in the city became cheaper by two percent, Fawwara Chowk is the most expensive.
फतेहाबाद। शहर में अब अब होर्डिंग लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और कलेक्टर रेट की दो फीसदी फीस देनी होगी। इसके बाद ही नगर परिषद द्वारा तय की गई जगह पर होर्डिंग लगा पाएंगे। नगर निकाय ने अवैध होर्डिंग के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कलेक्टर रेट की चार फीसदी शुल्क को घटाकर दो फीसदी कर दिया है। हालांकि फव्वारा चौक सबसे महंगा होगा।
विज्ञापन

नगर निकाय ने पिछले साल कलेक्टर रेट का चार फीसदी शुल्क तय की थी लेकिन डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं था। लेकिन अब नगर परिषद ने 19 जगहों को पोर्टल पर अपडेट कर दिया है और रेट में भी कमी की है। एजेंसी को होर्डिंग लगाने के लिए ई ऑक्शन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अनुमति मिलने के बाद ही तय जगह पर लगा पाएंगे। अहम बात यह है कि शहर में फव्वारा चौक पर होर्डिंग लगाना सबसे महंगा है। यहां पर होर्डिंग लगाने के लिए 23 हजार रुपये चुकाने होंगे जबकि पपीहा पार्क के पास 20 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


इन जगहों पर होर्डिंग लगाने के लिए ये देना होगा शुल्क
जगह कलेक्टर रेट दो फीसदी साइज (स्क्वायर मीटर में) कुल शुल्क
पपीहा पार्क साइट 1 65,000 1087 18.60 20,517
पपीहा पार्क साइट 2 65,000 1087 18.60 20,517
पपीहा पार्क साइट 3 65,000 1087 18.60 20,517
पपीहा पार्क साइट 4 65,000 1087 18.60 20,517
बस स्टैंड साइट 1 60,000 1003 18.60 18,656
बस स्टैंड साइट 2 60,000 1003 18.60 18,656
रेड लाइट साइट 1 60,000 1003 18.60 18,656
रेड लाइट साइट 2 60,000 1003 18.60 18,656
रेड लाइट साइट 3 60,000 1003 18.60 18,656
रेड लाइट साइट 4 60,000 1003 18.60 18,656
सेक्टर 8 साइट 1 60,000 1003 18.60 18,656
सेक्टर 8 साइट 2 60,000 1003 7.32 7342
फव्वारा चौक साइट 1 75,000 1254 18.60 23,328
फव्वारा चौक साइट 2 75,000 1254 18.60 23,328
भट्टू रोड साइट 1 13,000 217 18.60 4043
भट्टू रोड साइट 2 13,000 217 18.60 4043
भूना मोड साइट 1 20,000 334 18.60 6212
भूना मोड साइट 2 33,000 334 7.32 4040
नया बस स्टैंड 60,000 1003 18.60 18,656

साढ़े 5 लाख में से सिर्फ 50 हजार ही हुई आय
नगर परिषद ने वर्ष 2023-24 के बजट में होर्डिंग से आय का साढ़े 5 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन अभी तक मात्र 50 हजार रुपये ही आय हुई है। एजेसियां बिना अनुमति लिए हैं अवैध तरीके होर्डिंग लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

को
नगर परिषद द्वारा होर्डिंग लगाने के लिए 19 जगह दी गई है। यहां पर ही एजेंसी होर्डिंग लगा सकती है। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा और तय फीस देनी होगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed