फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Purchase will be closed in the grain market today, there will be only lifting

अनाज मंडी में आज बंद रहेगी खरीद, सिर्फ होगा उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Purchase will be closed in the grain market today, there will be only lifting
अनाज मंडी की दुकान पर खाद लेने के लिए उमड़े किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में रविवार को धान की खरीद नहीं होगी। सिर्फ उठान कार्य ही किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि मौजूदा समय में मंडी में धान की आवक तेज हो गई है और ढेरियां लगाने के लिए जगह नहीं बची है। उठान कार्य न होने के कारण मंडी मजदूरों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए शनिवार को सुबह चार घंटे तक हड़ताल रखी। मंडी मजदूरों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू व मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने मौके पर जाकर मजदूरों को समझाकर हड़ताल खत्म करवाई। इसके बाद मंडी मजदूरों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक चार लाख 90 हजार 971 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसमें से फूड सप्लाई ने 71 हजार 670 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 4 हजार 171 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 2 लाख 15 हजार 130 मीट्रिक टन की खरीद की है। अभी तक मंडियों से तीन लाख 90 हजार 600 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। इसमें से फूड सप्लाई ने 56 हजार 133 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 58 हजार 225 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 1 लाख 76 हजार 242 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। अब तक किसानों को 743 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 105 करोड़ 66 लाख रुपये, हैफेड द्वारा 297 करोड़ 69 लाख रुपये व हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 340 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों की लगी भीड़
इफको केंद्र और अनाज मंडी की प्राइवेट दुकान पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी रही। इफको केंद्र पर सिर्फ उन्हीं किसानों को खाद दी गई, जिन्होंने शुक्रवार को नंबर लगवाया था। शनिवार को भी एक पुलिसकर्मी को व्यवस्था बनाने के लिए केंद्र के बाहर तैनात किया गया। प्राइवेट दुकान के बाहर भी किसानों ने सुबह 7 बजे ही लाइन लगानी शुरू कर दी थी। मगर खाद वितरण का कार्य सुबह 10 बजे शुरू हो पाया। इस कारण तीन घंटे तक लाइन में लगकर ही किसान इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 से 5 नवंबर तक भी बंद रहेगी अनाज मंडी, नहीं होगी बोली
वहीं, व्यापार मंडल की ओर से भी 3 से 5 नवंबर तक अनाज मंडी बंद रखने का फैसला लिया गया है। धनतेरस, दिवाली व रामनवमी का त्योहार होने के चलते बोली बंद रखी जाएगी। अनाज मंडी व्यापार मंडल की ओर से भी सभी किसानों व आढ़तियों को इसकी सूचना दी गई है।

कोट
3 नवंबर से 5 नवंबर तक मंडी में किसी भी फसल की बोली नहीं की जाएगी। यह अवकाश त्योहारों के कारण किए जा रहे हैं। इसलिए किसान इन तीन दिनों में फसल लेकर न आएं।
जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल

अनाज मंडी में हड़ताल कर रहे मजदूरों को समझाते सचिव संजीव सचदेवा व प्रधान जगदीश भादू।

अनाज मंडी में हड़ताल कर रहे मजदूरों को समझाते सचिव संजीव सचदेवा व प्रधान जगदीश भादू।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed